डीएम-एसपी ने मतदाता सहायता वाहनों को दिखायी हरी झंडी

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
डीएम-एसपी ने मतदाता सहायता वाहनों को दिखायी हरी झंडी

विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को मतदान केंद्र तक लाने एवं उन्हें मतदान के बाद वापस घर पहुंचाने के उद्देश से निशुल्क मतदाता सहायता वाहन को जिलाधिकारी अमन समीर एवं वरीय पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष ने संयुक्त रुप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

विज्ञापन

छपरा. विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को मतदान केंद्र तक लाने एवं उन्हें मतदान के बाद वापस घर पहुंचाने के उद्देश से निशुल्क मतदाता सहायता वाहन को जिलाधिकारी अमन समीर एवं वरीय पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष ने संयुक्त रुप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. स्थानीय समाहरणालय परिसर से छपरा विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर प्रतिनियुक्त मतदाता सहायता वाहन को जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस अवसर पर जिला अधिकारी श्री समीर ने बताया कि आगामी छह नवंबर को सारण के 10 विधानसभा क्षेत्र में मतदान दिवस है. जिले के 3510 मतदान केंद्रों पर विशेष आवश्यकता वाले बुजुर्ग, दिव्यांगजन, गर्भवती महिलाएं एवं जरुरतमंद को मतदान केंद्र तक पहुंचाने और मतदान करने के पश्चात पुनः वापस घर पहुंचाने के उद्देश से स्वीप कोषांग द्वारा मतदाता सहायता वाहन चलाया जा रहा है. इस वाहन के संयोजन के लिए प्रत्येक प्रखंड के पंचायत एवं मतदान केंद्र स्तर पर विकास मित्र, जीविका दीदी एवं कर्मियों को सहायता के लिए प्रतिनियुक्त किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन