लखनऊ – छपरा रूट पर इस दिन से दौड़ेगी वंदे भारत स्पेशल एक्सप्रेस, जानें समय-तिथि और सबकुछ
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 10 Oct 2024 11:30 AM
Vande Bharat Train
Good News: यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा भीड़ को कम करने के लिये लखनऊ – छपरा के बीच एक जोड़ी वन्देभारत स्पेशल एक्सप्रेस चलने का निर्णय लिया गया है.
रेलवे प्रशासन द्वारा त्यौहारों के मद्देनजर यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए भीड़ को कम करने के लिये लखनऊ – छपरा के बीच एक जोड़ी वन्दे भारत स्पेशल एक्सप्रेस चलने का निर्णय लिया गया है. उक्त ट्रेन वाया वाराणसी,सुरेमनपुर,बलिया एवं गाजीपुर सिटी के रास्ते चलेगी . इस संदर्भ में जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि आरक्षित वन्देभारत स्पेशल एक्सप्रेस गाड़ी का संचलन लखनऊ तथा छपरा से 25 अक्टूबर से 08 नवम्बर,2024 तक 13 फेरों के लिये किया गया है.

जानें गाड़ी संख्या और डेट
गाड़ी सं-02270 लखनऊ-छपरा वन्देभारत स्पेशल एक्सप्रेस गाड़ी 25, 26, 27, 28, 30, 31 अक्टूबर 01, 02, 03, 04, 06, 07, 08 नवम्बर,2024 तक लखनऊ से 14:15 बजे, प्रस्थान कर सुल्तानपुर से 16:05/16:07 बजे,वाराणसी जं से 18:20/18:25 बजे,गाजीपुर सिटी से 19:33/19:35 बजे,बलिया से 20:23/20:25 बजे,सुरेमनपुर से 20:55/20:57 बजे छपरा 21:30 बजे पहुँचेगी.
वापसी यात्रा में गाड़ी सं-02269 छपरा –लखनऊ वन्देभारत स्पेशल एक्सप्रेस 25, 26, 27, 28, , 30, 31 अक्टूबर एवं 01, 02, 03, 04, 06, 07, 08 नवम्बर,2024 तक छपरा से 23:00 बजे प्रस्थान कर सुरेमनपुर से 23:35/23:37 बजे दूसरे दिन बलिया से 00:05/00:07 बजे,गाजीपुर सिटी से 00:59/01:01 बजे,वाराणसी जं 02:30/02:35 बजे सुल्तानपुर से 04:48/04:50 बजे छूटकर 06:30 बजे लखनऊ पहुँचेगी.

यहां से प्राप्त कर सकतें हैं जानकारी
इस आरक्षित गाड़ी में कुल 08 कोच की वन्देभारत रेक होगी. वही रेल प्रशासन ने अपील की है कि रेल गाड़ियों के रूट के अन्य ठहरावों और समय-सारणी की जानकारी के लिए रेल मदद हेल्पलाइन नं. 139 डायल करें अथवा रेलगाड़ी पूछताछ वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in देख सकते हैं.
इसे भी पढ़ें: पवन सिंह के बाद सियासत में उतरा एक और भोजपुरी सुपरस्टार, जानिए किस सीट से ठोक सकते हैं ताल
Gopalganj New DM: नये डीएम प्रशांत कुमार सीएच ने संभाली जिले की कमान, जानें अधिकारियों को क्या बोले
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










