मशरक के वैद्य सुनील कुमार को मिला 'ग्रामीण चिकित्सा सेवा रत्न सम्मान', प्रखंड संयोजक भी बने

सम्मानित प्राप्त करते वैद्य सुनील
Saran News : मशरक प्रखंड के डुमरसन गांव निवासी वैद्य सुनील कुमार को ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा में उनके अमूल्य योगदान के लिए 'ग्रामीण चिकित्सा सेवा रत्न सम्मान' से सम्मानित किया गया है. इस सम्मान समारोह में उन्हें मशरक प्रखंड का संयोजक भी नियुक्त किया गया है.
Saran News : मशरक प्रखंड के डुमरसन गांव निवासी वैद्य सुनील कुमार को ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए 'ग्रामीण चिकित्सा सेवा रत्न सम्मान' से सम्मानित किया गया है. यह सम्मान बिहार ग्रामीण जन स्वास्थ्य सेवा संस्था की ओर से गोपालगंज स्थित ओपी हॉस्पिटल में आयोजित सम्मान समारोह में प्रदान किया गया.
ग्रामीण चिकित्सकों की भूमिका को सराहा
सम्मान समारोह को फिजिशियन एवं सर्जन सह प्रबंध निदेशक डॉ. ओपी तिवारी, पीजीआई चंडीगढ़ से एमबीबीएस एवं एमएस डॉ. मुकेश जायसवाल, डॉ. अंजली तिवारी, डॉ. अंशु कुमार तिवारी, आयोजक रंजीत सिंह, संस्था के अध्यक्ष अजय कुमार दुबे तथा सचिव बीरबहादुर प्रसाद ने संबोधित किया. वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ और प्रभावी बनाने में समर्पित ग्रामीण चिकित्सकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है. ऐसे चिकित्सकों का सम्मान समाज में सकारात्मक संदेश देने के साथ अन्य लोगों को भी प्रेरित करता है.
प्रशिक्षण और सम्मान कार्यक्रम का उद्देश्य
संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि इस तरह के प्रशिक्षण एवं सम्मान कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत बनाना तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सकों का उत्साहवर्धन करना है. संस्था भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी.
सुनील कुमार को मिली नई जिम्मेदारी
सम्मान समारोह के दौरान वैद्य सुनील कुमार को संस्था की ओर से नई जिम्मेदारी भी सौंपी गई. उन्हें मशरक प्रखंड का संयोजक नियुक्त किया गया है. अब वे क्षेत्र में ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और संगठन को मजबूत बनाने का कार्य करेंगे.
क्षेत्र में खुशी का माहौल
सम्मान और नई जिम्मेदारी मिलने पर डुमरसन गांव सहित पूरे मशरक क्षेत्र में खुशी का माहौल है. स्थानीय लोगों, शुभचिंतकों और सहयोगियों ने वैद्य सुनील कुमार को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं.
Also Read : पानापुर में बड़ी चोरी, संयुक्त परिवार के छह कमरों का ताला तोड़ लगभग 20 लाख के गहने और सामान ले उड़े चोर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










