पानापुर में बड़ी चोरी, संयुक्त परिवार के छह कमरों का ताला तोड़ लगभग 20 लाख के गहने और सामान ले उड़े चोर

Author Nagendra ojha|Edited by Yuvraj Ratan
Updated:
विज्ञापन
छह कमरों का ताला तोड़ लाखों के सामान की चोरी

जांच करती पुलिस

Saran News : पानापुर थाना क्षेत्र के मोरिया बिचला टोला में एक बड़ी चोरी की घटना हुई है। चोरों ने एक संयुक्त परिवार के छह कमरों का ताला तोड़कर लाखों रुपये के गहने और कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। सुबह वारदात का पता चलने पर परिवार में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन

Saran News : पानापुर थाना क्षेत्र के मोरिया बिचला टोला में रविवार की रात चोरों ने एक संयुक्त परिवार के घर को निशाना बनाते हुए छह कमरों का ताला तोड़ दिया. चोर लाखों रुपये मूल्य के गहने और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए. घटना की जानकारी सोमवार सुबह होने पर परिवार के लोगों में हड़कंप मच गया.

घर के पिछले दरवाजे से घुसे चोर

जानकारी के अनुसार मोरिया बिचला टोला निवासी शिवकुमार राय, शिववचन राय, डॉ. प्रमोद राय और रविंद्र राय का संयुक्त मकान है. चारों परिवार पुराने घर के अलावा अलग-अलग कमरों में रहते हैं और रात में वहीं सोते हैं. इसी का फायदा उठाकर चोर घर के पिछले दरवाजे को तोड़कर अंदर घुस गए और एक-एक कर छह कमरों का ताला तोड़ दिया.

लाखों रुपये के गहने और कीमती सामान की चोरी

चोरों ने कमरों में रखे गहने और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया. वारदात के बाद वे छोटे अटैची और बक्सों को घर के पीछे स्थित बांसवारी में ले गए, जहां उन्हें तोड़कर उसमें रखे कीमती सामान निकाल लिए और बाकी सामान वहीं छोड़ दिया.

सुबह खुली चोरी की वारदात की पोल

सोमवार सुबह जब परिवार के लोग जागे तो कमरों के टूटे ताले और बिखरा सामान देखकर उनके होश उड़ गए. इसके बाद पूरे गांव में घटना की जानकारी फैल गई और लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई. पीड़ित परिवार का दावा है कि चोर करीब 20 लाख रुपये मूल्य के गहने और अन्य सामान चोरी कर ले गए हैं.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम और पानापुर थानाध्यक्ष संजीत कुमार के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा.

Also Read : मिशन लाइफ पोर्टल पर निजी स्कूलों की लापरवाही पर विभाग सख्त, 758 में सिर्फ 23 ने किया नोटिफिकेशन अपलोड



विज्ञापन
Nagendra Ojha

लेखक के बारे में

By Nagendra Ojha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन