सारण: खैरा-मढ़ौरा मार्ग पर जलजमाव के विरोध में प्रदर्शन, समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी

Author Md Ayub|Edited by Vivek Ranjan
Updated:
विज्ञापन
फोटो कैप्शन खैरा में प्रदर्शन करते स्थानीय लोग व अन्य | Prabhat Khabar Network

खैरा में प्रदर्शन करते स्थानीय लोग व अन्य | Prabhat Khabar Network

खैरा-मढ़ौरा मुख्य मार्ग पर वर्षों से बनी जलजमाव की समस्या को लेकर स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। प्रशासन को चेतावनी दी गई है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन

Saran News: नगरा प्रखंड क्षेत्र के खैरा-मढ़ौरा मुख्य मार्ग पर वर्षों से बनी जलजमाव की समस्या को लेकर सोमवार को स्थानीय लोगों का आक्रोश फूट पड़ा. स्थानीय लोगों के साथ मढ़ौरा विधानसभा के पूर्व एनडीए समर्थित प्रत्याशी अंकित कुमार और जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष साजिद आलम सोनू ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया और समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की.

वर्षों से बनी है जलजमाव की समस्या

प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने विभागीय अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि वर्षों से लोग जलजमाव की समस्या झेल रहे हैं, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं किया गया है. बरसात के दिनों में सड़क पर पानी जमा होने से राहगीरों, दुकानदारों, स्कूली बच्चों और बाजार आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है.

प्रशासन को दी आंदोलन की चेतावनी

अंकित कुमार और साजिद आलम सोनू ने कहा कि यदि जल्द जलनिकासी की समुचित व्यवस्था और सड़क निर्माण की दिशा में ठोस पहल नहीं की गई तो स्थानीय लोगों के साथ चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा. उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में उत्पन्न होने वाली किसी भी समस्या की पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी.

बड़ी संख्या में लोग रहे शामिल

प्रदर्शन में मढ़ौरा विधानसभा के पूर्व एनडीए समर्थित प्रत्याशी अंकित कुमार, जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष साजिद आलम सोनू, धीरज सिंह, श्रीकांत सोनी, मनीष राय, शब्बीर अहमद, राहुल कुमार, छोटू राउत, मो. ईशा, राजा व्याहूत, राजन कुमार, सोनू शर्मा, महेश प्रसाद, आरिफ अहमद, मंजूर अंसारी, अमरनाथ प्रसाद, संदीप कुमार, आलमगीर, राकेश कुमार, मो. वसीम, चंदन सोनी, जनक कुशवाहा, ओम प्रकाश, प्रेम सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें: 3936 करोड़ की लागत से खगड़िया-पूर्णिया हाईवे बनेगा फोरलेन, सिर्फ 2 घंटे में पूरा होगा सफर


विज्ञापन
Md Ayub

लेखक के बारे में

By Md Ayub

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन