अनुमंडल अस्पताल में इलाज में लापरवाही के आरोप पर परिजनों ने किया हंगामा

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
अनुमंडल अस्पताल में इलाज में लापरवाही के आरोप पर परिजनों ने किया हंगामा

अनुमंडल अस्पताल में शुक्रवार को उस समय अफरातफरी मच गयी, जब इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर मृतक के परिजनों ने जमकर हंगामा किया और अस्पताल परिसर में तोड़फोड़ की.

विज्ञापन

मढ़ौरा. अनुमंडल अस्पताल में शुक्रवार को उस समय अफरातफरी मच गयी, जब इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर मृतक के परिजनों ने जमकर हंगामा किया और अस्पताल परिसर में तोड़फोड़ की. नाराज परिजनों ने अस्पताल के नमूना परीक्षण कक्ष का दरवाजा और एक कमरे का शीशा तोड़ दिया, जिससे अस्पताल के कर्मचारियों और अन्य मरीजों के बीच दहशत फैल गयी. इसकी सूचना मिलते ही अस्पताल कर्मियों ने पुलिस को सूचित किया. हालांकि, पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही हंगामा करने वाले सभी परिजन फरार हो गये. मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना गढ़देवी चौक निवासी दिना साह के निधन से जुड़ी है, जो शौचालय में गिरकर जख्मी हो गये थे. परिजन उन्हें जख्मी अवस्था में लेकर अनुमंडल अस्पताल पहुंचे. अस्पताल में चिकित्सक ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. इससे नाराज परिजनों ने चिकित्सा में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया. दूसरी ओर, अस्पताल के चिकित्सक ने बताया कि जख्मी व्यक्ति को जब अस्पताल लाया गया था, उनकी मृत्यु पहले ही हो चुकी थी. परिजनों को इसकी जानकारी देने पर वे नाराज और आक्रोशित होकर हंगामा करने लगे. परिजनों के अचानक आक्रोशित होने और हंगामा करने से अस्पताल में अफरातफरी मच गयी और कर्मचारी इधर-उधर भागने लगे. घटना को लेकर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आरएन तिवारी ने पुष्टि की है कि मरीज के परिजनों द्वारा हंगामा किया गया और तोड़फोड़ कर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया है. उन्होंने बताया कि इस मामले में अस्पताल प्रबंधन द्वारा संबंधित पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन