Chapra News : छपरा जेल में बंद कैदियों को खिलायी गयी सर्वजन दवा

Chapra News : जिले में फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर स्वास्थ्य विभाग के द्वारा सर्वजन दवा सेवन अभियान संचालित किया जा रहा है. 10 फरवरी से अभियान की शुरूआत की गयी है. छपरा जेल में बंद कैदियों को भी फाइलेरिया से बचाव की दवा खिलायी गयी.
छपरा. जिले में फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर स्वास्थ्य विभाग के द्वारा सर्वजन दवा सेवन अभियान संचालित किया जा रहा है. 10 फरवरी से अभियान की शुरूआत की गयी है. छपरा जेल में बंद कैदियों को भी फाइलेरिया से बचाव की दवा खिलायी गयी. स्वास्थ्य विभाग के द्वारा गठित टीम ने तय मानक के अनुसार कैदियों को दवा खिलायी. साथ ही जेल के पदाधिकारियों और कर्मियों को भी दवा का सेवन कराया गया. जानकारी के अनुसार छपरा जेल में करीब 11 सौ कैदी बंद है. जिन्हें दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है. कैदियों को दवा खिलाने से पहले यह सुनिश्चित कर लिया गया कि कोई भी यदि गंभीर बीमारी से पीड़ित है, तो उसे दवा का सेवन नहीं करना है. यदि कोई कैदी खाली पेट है, तो उसे कुछ खिलाने के बाद ही दवा का सेवन कराया जाना है. फाइलेरिया जैसे गंभीर रोग से बचाव के लिए सर्वजन दवा का सेवन जरूरी है. सर्वजन दवा का सेवन कर अब जिले के कैदी सुरक्षित हो गये हैं. जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि यह दवा पूरी तरह सुरक्षित है फिर भी किसी किसी को, जो संक्रमित है, हल्का सा चक्कर आना, उल्टी या पेट दर्द हो सकते हैं जो दवाओं के कृमि पर असर होने के कारण होता है और थोड़ी देर आराम करने से स्वत ठीक हो जाते हैं. केवल ध्यान रखें कि दवा भोजन के बाद ही खायें. यह दवा गर्भवती महिलाओ, गंभीर बीमार लोगों को नहीं खिलाई जायेगी.इस मौके पर जेल अधीक्षक के अलावा, जिला वेक्टर रोग सलाहकार सुधीर कुमार, पिरामल के प्रोग्राम लीड अरविन्द पाठक़, पीओ-सीडी पंकज कुमार समेत अन्य मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




