पैसा मांगने के विवाद में मारपीट कर चाचा-भतीजा को किया घायल, चार पर प्राथमिकी दर्ज

थाना क्षेत्र के परौना गांव में फसल क्षति का सरकारी पैसा में से मांगने को लेकर हुई मारपीट की घटना में चाचा-भतीजा घायल हो गये है.
तरैया. थाना क्षेत्र के परौना गांव में फसल क्षति का सरकारी पैसा में से मांगने को लेकर हुई मारपीट की घटना में चाचा-भतीजा घायल हो गये है. इस संबंध में उक्त गांव निवासी बीरेन्द्र कुमार महतो ने एक प्राथमिकी दर्ज कराया है. जिसमें गांव के पप्पू कुमार महतो, धनंजय कुमार महतो, रामसती देवी, राजन कुमार महतो को आरोपित किया गया है. दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि पप्पू कुमार व धनंजय कुमार सरकारी पैसा फसल क्षति का आया था. वे दोनों लोग बोले कि पैसा हम भेजे है और पैसा मांगने लगे. विरोध किये कि पैसा नहीं देंगे तो सभी आरोपितों ने मिलकर लाठी, डंडे, रड व चाकू से वार कर मुझे व मेरे भतीजा को घायल कर दिये. दो अन्य लड़के को भी बाहर से बाइक से बुलाये थे. मारपीट के दौरान गर्दन से चैन छीन लिये. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




