JPU में स्नातक नामांकन का अंतिम मौका, 23 जुलाई तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

Updated:
विज्ञापन
स्नातक में दाखिले के लिए अंतिम बार पोर्टल खुला, 23 तक होगा अप्लाइ

जयप्रकाश विश्वविद्यालय (जेपीयू) की फाइल तस्वीर

Saran News : जयप्रकाश विश्वविद्यालय (जेपीयू) में स्नातक सत्र 2026-30 के लिए नामांकन का अंतिम अवसर है. समर्थ पोर्टल 23 जुलाई तक खुला है, जिससे छात्र अंतिम बार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

विज्ञापन

Jai Prakash University : जयप्रकाश विश्वविद्यालय (जेपीयू) के अंतर्गत स्नातक सत्र 2026-30 में नामांकन के लिए समर्थ पोर्टल अंतिम बार खोला गया है. छात्र कल्याण विभाग की ओर से 20 जुलाई को सुबह 10 बजे ऑनलाइन आवेदन का लिंक सक्रिय कर दिया गया. इच्छुक छात्र-छात्राएं 23 जुलाई तक निर्धारित प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

तीसरी मेरिट लिस्ट से पहले मिला अंतिम अवसर

विश्वविद्यालय ने पहली और दूसरी मेरिट सूची के आधार पर नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद यह निर्णय लिया है. छपरा, सीवान और गोपालगंज के कई ऐसे छात्र-छात्राएं हैं, जो किसी कारणवश निर्धारित तिथि के भीतर आवेदन नहीं कर सके थे. ऐसे अभ्यर्थियों को तीसरी मेरिट सूची जारी होने से पहले अंतिम बार आवेदन करने का अवसर दिया गया है. इस संबंध में विश्वविद्यालय ने 19 जुलाई की देर शाम अधिसूचना जारी की थी. तीसरी मेरिट सूची 26 जुलाई को जारी की जाएगी.

एक आवेदन शुल्क में तीन विषयों का मिलेगा विकल्प

छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष (डीएसडब्ल्यू) ने बताया कि समर्थ पोर्टल पर आवेदन लिंक उपलब्ध करा दिया गया है. आवेदन के लिए 500 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है. इस बार छात्र-छात्राओं को एक ही आवेदन शुल्क में अधिकतम तीन विषयों के लिए आवेदन करने की सुविधा दी गई है. यदि कोई छात्र अपने पसंदीदा विषय के साथ दो अन्य विषयों को भी मेजर विषय के रूप में चुनना चाहता है, तो आवेदन शुल्क जमा करने के बाद उसी लॉगिन आईडी और पासवर्ड से दो अन्य विषयों का चयन कर सकता है. इसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा.

प्रति विषय पांच कॉलेज चुनने की सुविधा

विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों को प्रत्येक विषय के लिए अधिकतम पांच कॉलेजों का विकल्प चुनने की सुविधा भी दी है. छात्र अपनी पसंद और उपलब्ध सीटों के आधार पर संबंधित कॉलेजों का चयन कर सकते हैं.

26 हजार से अधिक सीटें अब भी खाली

पहली और दूसरी मेरिट सूची के आधार पर नामांकन पूरा होने के बाद भी कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय के विभिन्न कॉलेजों में करीब 26 हजार सीटें रिक्त हैं. विश्वविद्यालय ने विषयवार रिक्त सीटों की सूची समर्थ पोर्टल पर अपडेट कर दी है, ताकि छात्र उपलब्ध सीटों को देखते हुए आवेदन कर सकें.

इन विषयों में अधिक, इन में कम हैं सीटें

विश्वविद्यालय के अनुसार कला संकाय में दर्शनशास्त्र, हिंदी, अर्थशास्त्र, भोजपुरी, समाजशास्त्र, संस्कृत और अंग्रेजी विषयों में पर्याप्त सीटें उपलब्ध हैं. वहीं भूगोल, राजनीति विज्ञान, मनोविज्ञान और इतिहास जैसे विषयों में सीटें अपेक्षाकृत कम बची हैं. विज्ञान संकाय में गणित, रसायन विज्ञान (केमिस्ट्री) और वनस्पति विज्ञान (बॉटनी) में पर्याप्त सीटें उपलब्ध हैं, जबकि जंतु विज्ञान (जूलॉजी) और भौतिकी (फिजिक्स) में सीटों की संख्या सीमित है.

Also Read : पानापुर में बड़ी चोरी, संयुक्त परिवार के छह कमरों का ताला तोड़ लगभग 20 लाख के गहने और सामान ले उड़े चोर



विज्ञापन
Prabhat Kiran Himanshu

लेखक के बारे में

By Prabhat Kiran Himanshu

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन