Saran News : सगुनी नहर पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो युवक घायल

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
Saran News : सगुनी नहर पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो युवक घायल

शीतलपुर-सिवान एसएच 73 पर स्थित परसा थाना क्षेत्र के सगुनी नहर के पास शनिवार की शाम दो बाइकों के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गयी.

विज्ञापन

परसा. शीतलपुर-सिवान एसएच 73 पर स्थित परसा थाना क्षेत्र के सगुनी नहर के पास शनिवार की शाम दो बाइकों के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गयी. इस हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए परसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों की स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया. घायलों की पहचान गड़खा थाना क्षेत्र के भूआलपुर गांव निवासी श्याम सुंदर सिंह के पुत्र गोलू कुमार तथा मढ़ौरा थाना क्षेत्र के उपरहीमपुर गांव निवासी स्व रामदेव सिंह के पुत्र नतीक कुमार के रूप में की गयी है. दुर्घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गयी. स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त बाइकों को कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन