सारण में रिटायर्ड दारोगा के घर 50 लाख से अधिक की चोरी, तीर्थयात्रा से लौटे परिवार के उड़े होश

Updated:
विज्ञापन

घटना की जानकारी देता पीड़ित परिवार | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिहार के सारण में एक रिटायर्ड दारोगा के घर चोरों ने 50 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। परिवार के तीर्थयात्रा से लौटते ही घर के टूटे ताले और बिखरा सामान देखकर उनके होश उड़ गए।

विज्ञापन

Saran News: मांझी थाना क्षेत्र के घोरहट मठिया गांव में बिहार पुलिस के रिटायर्ड दारोगा श्याम सुंदर भारती के बंद पड़े घर में चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है. चोर घर से 50 लाख रुपये से अधिक मूल्य के जेवर, नकदी और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही मांझी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.

विज्ञापन

तीर्थयात्रा से लौटे तो टूटा मिला घर का ताला

जानकारी के अनुसार, रिटायर्ड दारोगा श्याम सुंदर भारती 7 जुलाई को अपने पुत्रों और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ निजी कार से केदारनाथ, बद्रीनाथ और अयोध्या की 13 दिवसीय तीर्थयात्रा पर गए थे. सोमवार रात जब पूरा परिवार वापस घर लौटा तो कमरों के ताले टूटे मिले और घर का सामान बिखरा पड़ा था. यह देखकर परिजनों के होश उड़ गए.

रोशनदान के रास्ते घर में घुसने की आशंका

प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि चोर रस्सी के सहारे छत पर चढ़े और फिर रोशनदान के रास्ते घर के अंदर दाखिल हुए. इसके बाद उन्होंने अलमारी का ताला तोड़कर जेवर, नकदी और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया.

चूंकि घर 7 जुलाई से बंद था, इसलिए चोरी की घटना 7 से 20 जुलाई के बीच किसी भी दिन हुई हो सकती है.

पहले भी दो बंद घरों में हो चुकी है चोरी

पुलिस के अनुसार, इससे पहले 10 जुलाई को भी गांव के दो अन्य बंद घरों में चोरी की घटनाएं हुई थीं. दोनों मामलों में मांझी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.

पुलिस को आशंका है कि एक ही गिरोह ने तीनों बंद घरों को निशाना बनाया है.

ग्रामीणों में दहशत, गश्त बढ़ाने की मांग

लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. स्थानीय लोगों ने गांव में पुलिस गश्त बढ़ाने और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है.

चोरों की पहचान हो चुकी है: थानाध्यक्ष

मामले में मांझी थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि चोरी की घटना की जांच जारी है. उन्होंने कहा कि संदिग्ध चोरों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर चोरी गए सामान की बरामदगी की जाएगी.

50 लाख से अधिक की संपत्ति चोरी होने का दावा

पीड़ित परिवार का कहना है कि चोरों ने बेहद शातिर तरीके से वारदात को अंजाम दिया. अलमारी तोड़कर कीमती गहने, नकदी समेत अन्य सामान चोरी कर लिया गया. परिवार के अनुसार, चोरी गई संपत्ति की अनुमानित कीमत 50 लाख रुपये से अधिक है.

इसे भी पढ़ें: 3936 करोड़ की लागत से खगड़िया-पूर्णिया हाईवे बनेगा फोरलेन, सिर्फ 2 घंटे में पूरा होगा सफर


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन