सारण में स्काउट-गाइड प्रथम सोपान प्रशिक्षण शिविर शुरू, विद्यार्थियों को अनुशासन और नेतृत्व का दिया जा रहा प्रशिक्षण

Updated:
विज्ञापन

उद्घाटन करते अधिकारी व शिक्षक | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भारत स्काउट एवं गाइड, सारण द्वारा दो उच्च विद्यालयों में प्रथम सोपान प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में अनुशासन, सेवा भावना, नेतृत्व क्षमता, टीमवर्क और राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित करना है।

विज्ञापन

सारण: भारत स्काउट एवं गाइड, सारण के तत्वावधान तथा जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देशानुसार मशरक प्रखंड के दो उच्च विद्यालयों में प्रथम सोपान प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया. शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों में अनुशासन, सेवा भावना, नेतृत्व क्षमता, टीमवर्क और राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित करना है.

विज्ञापन

दो विद्यालयों में चल रहा प्रशिक्षण शिविर

अवध उच्च विद्यालय, चैनपुर चरिहारा में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में जगर्नाथ जानकी बालिका उच्च विद्यालय, चैनपुर एवं मध्य विद्यालय, चैनपुर के स्काउट एवं गाइड कैडेट प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं.

वहीं सरस्वती विद्या निकेतन आदर्श विद्यालय (लोकमान्य उच्च विद्यालय), राजापट्टी में आयोजित शिविर में मध्य विद्यालय, कुदरिया के स्काउट कैडेट स्काउटिंग के विभिन्न व्यावहारिक एवं सैद्धांतिक विषयों का प्रशिक्षण ले रहे हैं.

इन विषयों का दिया जा रहा प्रशिक्षण

प्रशिक्षण शिविर में विद्यार्थियों को स्काउट-गाइड के विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी जा रही है, जिनमें शामिल हैं—

  • स्काउट-गाइड के नियम एवं प्रतिज्ञा
  • ध्वज शिष्टाचार
  • गांठें एवं बंधन
  • प्राथमिक उपचार
  • टोली पद्धति
  • अनुशासन एवं सेवा कार्य
  • खेलकूद एवं योग
  • व्यक्तित्व विकास
  • नेतृत्व क्षमता का विकास

इनकी मौजूदगी में हुआ शुभारंभ

अवध उच्च विद्यालय, चैनपुर चरिहारा में शिविर का शुभारंभ प्राचार्य प्रवीन कुमार के नेतृत्व में हुआ.

इस अवसर पर स्काउट मास्टर वरुण कुमार, गाइड कैप्टेन सुनीता मिश्रा, अजय कुमार झा, लाल बहादुर मिश्र, अजय तिवारी, पूजा सिंह एवं ऋतु रमणि ने प्रशिक्षण कार्य में सहयोग किया.

वहीं सरस्वती विद्या निकेतन लोकमान्य उच्च विद्यालय, राजापट्टी में प्राचार्य रमेश प्रसाद तथा मध्य विद्यालय, कुदरिया के प्रधानाध्यापक ओम प्रकाश साह की उपस्थिति में प्रशिक्षण की शुरुआत हुई.

इस शिविर में स्काउट मास्टर सुभाशीष सिंह, गाइड कैप्टेन ममता यादव, ध्रुवदेव सिंह, सचिन्द्र कुमार मिश्र, सोनेलाल साह, अशोक कुमार पटेल तथा शीला सिंह प्रशिक्षण कार्य में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं.

विद्यार्थियों में विकसित होंगे नेतृत्व और सेवा के गुण

प्रशिक्षकों ने बताया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण शिविर विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और समाज सेवा के प्रति जिम्मेदारी विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

Also Read: बिहार विधानसभा में आज पेश होंगे 7 विधेयक, दाखिल-खारिज, सेवा कर समेत ये हैं शामिल


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन