Saran News : अमनौर में दो अलग-अलग घटनाओं में दो युवकों की मौत

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
Saran News : अमनौर में दो अलग-अलग घटनाओं में दो युवकों की मौत

अमनौर थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग घटनाओं में दो युवकों की मौत से उनके परिवारों में मातम पसर गया है.

विज्ञापन

अमनौर. अमनौर थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग घटनाओं में दो युवकों की मौत से उनके परिवारों में मातम पसर गया है. एक युवक ने आत्महत्या कर ली, जबकि दूसरे की मौत मारपीट के दौरान हुई. प्राप्त जानकारी के अनुसार जहरी पकड़ी गांव में 19 वर्षीय विवेक राय ने अपने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली.

परिजनों ने बताया कि रात में खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में गया था. सुबह जब वह बाहर नहीं निकला तो परिवार को इस घटना का पता चला. घर में कोहराम मच गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गयी. अमनौर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा. पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा लग रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

जलजमाव के विवाद में मारपीट, युवक की मौत

वहीं, दूसरी घटना अमनौर हरनारायण मंगल बाजार की है, जहां जलजमाव और नाले को लेकर हुए विवाद में मारपीट के दौरान 47 वर्षीय शैलेश गोस्वामी पिता स्व हरिशंकर गोस्वामी की मौके पर ही मौत हो गयी. मृतक की पत्नी विगन देवी ने इस मामले में गांव के ही 19 लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया. इस मामले में पुलिस ने रंजीत साह नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. हालांकि, कुछ स्थानीय लोगों का कहना है कि झगड़े के समय शैलेश गोस्वामी की मौत हार्ट अटैक से हुई थी. पुलिस ने बताया कि मामले की जांच चल रही है और उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन