ePaper

Saran News : परसा की दो प्रमुख सड़कें बदहाल, ग्रामीणों ने निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करने की रखी मांग

Updated at : 28 Sep 2025 9:59 PM (IST)
विज्ञापन
Saran News : परसा की दो प्रमुख सड़कें बदहाल, ग्रामीणों ने निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करने की रखी मांग

थाना चौक से लेकर भेल्दी चौक तक जाने वाली मुख्य सड़क, जो शोभे परसा, भगवानपुर, बक्संडा, बनकेरवा और बनकेरवा भाव गांवों से होकर गुजरती है, वर्षों से बदहाल हालत में है.

विज्ञापन

परसा. थाना चौक से लेकर भेल्दी चौक तक जाने वाली मुख्य सड़क, जो शोभे परसा, भगवानपुर, बक्संडा, बनकेरवा और बनकेरवा भाव गांवों से होकर गुजरती है, वर्षों से बदहाल हालत में है. लगभग 10 वर्षों से यह सड़क जर्जर स्थिति में पड़ी हुई है.सड़क पर बने कई पुल और पुलियाएं या तो गिर चुकी हैं या गिरने की कगार पर हैं, जिससे ग्रामीणों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है.इस सड़क मार्ग से करीब 6 पंचायतों की आबादी प्रभावित होती है. क्षेत्र के लोग इस रास्ते से अपने रोज़मर्रा के कामों के अलावा विद्यालय, अस्पताल, हाट-बाजार और अन्य जरूरी स्थानों तक आते-जाते हैं.लेकिन सड़क की खस्ताहाली के कारण आए दिन गड्ढों और कीचड़ में फंसकर दुर्घटनाएं हो रही हैं.स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि कुछ महीने पहले पथ निर्माण विभाग, बिहार सरकार द्वारा इस सड़क के निर्माण की घोषणा की गई थी, जिसकी जानकारी ज्ञप्ति (नोटिफिकेशन) के माध्यम से दी गयी थी. इसके बावजूद अब तक सड़क निर्माण की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हो सकी है। न तो काम शुरू हुआ है और न ही कोई अधिकारी स्थल पर पहुंचे हैं.वही परसा सोनहो एसएच 73 सगुनी नहर से लालापुर पचलख चौक होते हुए एनएच 722 खरीदहा चौक को जोड़ने बाली सड़क का हाल बिल्कुल जर्जर हो चूका है.पिछले साल समाचार पत्रों के द्वारा पथ निर्माण के घोषणा किया था कि इस तरह का चोरी कारण किया जाएगा. लेकिन अभी तक इसमें कोई कार्य शुरू नहीं हुआ है.जिसको लेकर परसा पश्चिम भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष तूफान कुमार सिंह ने दोनों सड़को संबंधित सारण सांसद राजीव प्रताप रूडी को लिखित आवेदन देकर इस मामले से अवगत कराया है. ग्रामीणों ने मांग की है कि जिला प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधि इस मुद्दे को गंभीरता से लें और सड़क निर्माण कार्य को शीघ्र शुरू कराएं.उनका कहना है कि यदि शीघ्र पहल नहीं की गयी तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे.स्थानीय जनता की ओर से संबंधित अधिकारियों से आग्रह किया गया है कि वे इस मामले को संज्ञान में लें और आवश्यक कार्रवाई करते हुए इस महत्वपूर्ण सड़क मार्ग का पुनर्निर्माण शीघ्र करवाएं, ताकि क्षेत्र की बड़ी आबादी को राहत मिल सके और बार-बार होने वाले हादसों पर रोक लग सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ALOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

ALOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन