Saran News : इनई पंचायत में राजस्व महाअभियान के तहत दो दिवसीय कैंप शुरू

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
Saran News : इनई पंचायत में राजस्व महाअभियान के तहत दो दिवसीय कैंप शुरू

प्रखंड के इनई पंचायत के ग्राम कचहरी में गुरुवार को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के तत्वावधान में राजस्व महाअभियान के तहत दो दिवसीय कैंप की शुरुआत गुरुवार को किया गया.

विज्ञापन

रिविलगंज. प्रखंड के इनई पंचायत के ग्राम कचहरी में गुरुवार को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के तत्वावधान में राजस्व महाअभियान के तहत दो दिवसीय कैंप की शुरुआत गुरुवार को किया गया. कैंप में सरकार के द्वारा प्रदत्त रैयत पेपर जमा किया किया गया. कैंप संचालन में मुख्य रूप से कर्मचारी सलोनी कुमारी के साथ सर्वे कर्मी रवि रंजन कुमार, उपेंद्र कुमार साहनी, रविंद कुमार प्रजापति के साथ सहयोग में सरपंच प्रतिनिधि चंद्र किशोर सिंह, पंच मुकेश चौहान, राजू मांझी पंच प्रतिनिधि अजय कुमार आदि ने सहयोग किया. इस मौके पर पर्ची वितरित करने वाले कर्मचारी भी शामिल रहे. कर्मचारी सलोनी कुमारी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य रैयत को सहूलियत देना है. 20 सुत्री अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह चौहान ने कहा कि सरकार का यह कार्यक्रम रैयत के लिए सुविधाजनक है. जमाबन्दी कार्य में सुधार होना चाहिए. जनता अंचल कार्यालय का चक्कर काट रही थी. उसे परेशानी से निजात मिलेगी. उन्होंने अंचल द्वारा बांटे गए पर्ची में गड़बड़ी की शिकायत करते हुए कहा कि हमने 20 सुत्री की बैठक में इसको उठाया गया है. बहुत से रैयत को अभी भी जमाबन्दी पर्ची नहीं मिल पाया है. ग्रामीण स्तर पर जानकर लोगों ने रैयत को सहयोग किया. जिसमें अखिलेश्वर सिंह, राज किशोर सिंह, रमेश सिंह, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि राम प्रताप सिंह, विरेश्वर सिंह आदि शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन