Saran News:नगरा में मोबाइल फटने से बाइक सवार दो घायल, पुलिस ने की जांच

नगरा में सोमवार को अफरा-तफरी मच गयी जब एक बाइक सवार के पैकेट में रखा मोबाइल फोन अचानक गर्म होकर फट गया.
नगरा. प्रखंड क्षेत्र के नगरा में सोमवार को अफरा-तफरी मच गयी जब एक बाइक सवार के पैकेट में रखा मोबाइल फोन अचानक गर्म होकर फट गया. फटने के कारण बाइक सवार व्यक्ति सड़क पर गिर गया और बेहोश हो गया. घायल व्यक्ति खैरा थाना क्षेत्र के छितरौली गांव निवासी 50 वर्षीय अजय सिंह बताये जाते हैं. अजय सिंह अपने मित्र संजीव सिंह के साथ नगरा से घर लौट रहे थे. घटना के दौरान पैकेट में रखे वीवो कंपनी के मोबाइल फोन ने अचानक तेज गर्मी ली और देखते ही देखते फट गया. मोबाइल ब्लास्ट से अजय सिंह के पैकेट के निचले हिस्से पर हल्की जलन की चोटें आयीं. घटना के तुरंत बाद वे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नगरा पहुंचे, जहां चिकित्सक डॉ विनोद कुमार ने उनका प्राथमिक उपचार किया और बताया कि घाव हल्का है और स्थिति सामान्य है. घायल अजय सिंह ने बताया कि लगभग एक साल पहले खरीदे गये मोबाइल के अचानक फटने से वह डर गये हैं और अब फोन रखने में भी सतर्क रहते हैं. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मोबाइल के अवशेष को सुरक्षित किया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




