saran news. हत्या के दो आरोपितों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Updated at : 28 Feb 2025 9:04 PM (IST)
विज्ञापन
saran news. हत्या के दो आरोपितों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

घटना में शामिल अपराधियों ने संलिप्तता स्वीकार की, गुरुवार की सुबह बड़ागोपाल रेलवे स्टेशन से पश्चिम करीब डेढ़ किलोमीटर दूर गाछी में मिला था एक व्यक्ति का शव

विज्ञापन

दिघवारा . अवतारनगर पुलिस ने महज आठ घंटे के अंदर हत्या का उद्भेदन कर दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है. घटना में शामिल अपराधियों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. गुरुवार की सुबह बड़ागोपाल रेलवे स्टेशन से पश्चिम करीब डेढ़ किलोमीटर दूर सरयू राय के गेहूं के खेत के सामने की गाछी में एक व्यक्ति का शव मिला था. मृतक की पहचान अवतारनगर थाना क्षेत्र के नराव गांव निवासी जगनारायण राय के पुत्र राकेश कुमार के रूप में हुई थी. बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया .घटना के बाद घटनास्थल की जांच एफएसएल ने की. अवतारनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद तकनीकी अनुसंधान एवं प्राप्त सूचना के आधार पर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अवतारनगर थाना क्षेत्र के नराव गांव निवासी राधेश्याम महतो के पुत्र प्रेमचंद महतो उर्फ दहारी महतो व चैनपुरवा निवासी शिव कुमार महतो के पुत्र जितेंद्र महतो के रूप में हुई है. उनके पास से पुलिस ने घटना के प्रयुक्त लोहा, अग्निशमन यंत्र आदि बरामद किये हैं. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों के खिलाफ थाने में वर्ष 2020 व 2021 में भी केस दर्ज किये गये थे. जांच टीम में मुफ्फसिल अंचल के पुलिस निरीक्षक अशोक कुमार, अवतारनगर थानाध्यक्ष शशिरंजन कुमार, अपर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, एसआई मतीन अहमद, पप्पू कुमार आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन