ePaper

Saran News : परसा पुलिस ने दो फरार अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजे गये जेल

Updated at : 16 Oct 2025 5:51 PM (IST)
विज्ञापन
Saran News : परसा पुलिस ने दो फरार अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजे गये जेल

परसा थाना क्षेत्र में फरार चल रहे दो अलग-अलग मामलों के अभियुक्तों को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

परसा. थाना क्षेत्र में फरार चल रहे दो अलग-अलग मामलों के अभियुक्तों को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया है. पहला मामला थाना कांड संख्या 263/23 से जुड़ा है, जिसमें पिछले दो वर्षों से फरार चल रहे नामजद अभियुक्त दिनेश राय को पुलिस ने परसौना गांव से गिरफ्तार किया. वह त्रिभुवन राय का पुत्र है. थानाध्यक्ष ओमप्रकाश के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी कर उसे उसके घर से पकड़ा. पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि दिनेश राय की गिरफ्तारी से हत्या कांड से जुड़े अन्य आरोपितों पर भी दबाव बढ़ा है. अब अन्य फरार अभियुक्तों की तलाश में छापेमारी तेज कर दी गयी है. दूसरी कार्रवाई में परसा पुलिस ने फतेपुर गांव में छापेमारी कर कोर्ट वारंटी जितेंद्र राय को गिरफ्तार किया. वह स्वर्गीय जयनारायण राय का पुत्र है और लंबे समय से न्यायालय द्वारा जारी वारंट के बावजूद फरार चल रहा था. गुरुवार को उसकी मौजूदगी की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया. दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान लगातार जारी है.

हत्या के मामले में फरार अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल

छपरा. अकीलपुर थाने की पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे अभियुक्त गौतम कुमार उर्फ दीपक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. यह कार्रवाई वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष के निर्देश पर चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत की गयी है. गौतम कुमार हरशामचक गांव का निवासी है और अकीलपुर थाना कांड संख्या-76/24 में नामजद अभियुक्त है. उसके खिलाफ पूर्व में भी हत्या और विस्फोटक अधिनियम के तहत कई गंभीर मामले दर्ज हैं. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे उसके घर से गिरफ्तार किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAH ABID HUSSAIN

लेखक के बारे में

By SHAH ABID HUSSAIN

SHAH ABID HUSSAIN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन