श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, निकेता त्रिपाठी बोलीं- तिलक सनातन संस्कृति और आस्था का प्रतीक

Updated:
विज्ञापन
सच्चा सनातनी वही, जिसके मस्तक पर तिलक और जीवन में संस्कार हों : -निकेता त्रिपाठी

यज्ञ में उमड़े श्रद्धालु

Saran News : मौजपुर स्थित महारानी स्थान पर श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का पांचवां दिन कथावाचिका निकेता त्रिपाठी के श्रीहरि कथा से गुलजार रहा. उन्होंने सनातन धर्म के महत्व और समाज में प्रेम-भाईचारे का संदेश दिया. आकर्षक झांकियों और भक्ति संगीत ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया.

विज्ञापन

Saran News : प्रखंड के मौजमपुर स्थित महारानी स्थान पर आयोजित सात दिवसीय श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ के पांचवें दिन कथा पंडाल में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. प्रयागराज से पधारीं प्रसिद्ध कथावाचिका निकेता त्रिपाठी ने श्रीहरि कथा का वाचन करते हुए सनातन धर्म के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला.

सनातन धर्म सेवा, संस्कार और सदाचार का मार्ग

कथावाचिका निकेता त्रिपाठी ने कहा कि सच्चा सनातनी वही है, जिसके मस्तक पर तिलक हो और जिसका जीवन धर्म, सेवा, संस्कार तथा सदाचार से परिपूर्ण हो. उन्होंने कहा कि तिलक केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि अपनी संस्कृति और आस्था का प्रतीक है. सनातन धर्म मानवता, प्रेम, करुणा और लोककल्याण का मार्ग दिखाता है.

समाज में प्रेम और भाईचारा बढ़ाने का दिया संदेश

उन्होंने श्रद्धालुओं से कहा कि ईश्वर की भक्ति के साथ-साथ दूसरों के प्रति प्रेम, सम्मान और सहयोग का भाव भी रखना चाहिए. छोटी-छोटी बातों को भुलाकर समाज में सौहार्द और भाईचारे को बढ़ावा देना ही सच्चे धर्म का पालन है. उन्होंने कहा कि मानव जीवन ईश्वर का अनमोल उपहार है, इसलिए इसे समाज और मानवता की सेवा में समर्पित करना चाहिए.

धार्मिक झांकियों और भक्ति संगीत ने बांधा समा

कथा के समापन पर भगवान श्रीराम दरबार, शिव परिवार तथा अन्य धार्मिक प्रसंगों पर आधारित आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गईं. मनमोहक झांकियों और भक्ति संगीत ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया. पूरा कथा पंडाल 'जय श्रीराम' और 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गूंज उठा.

आसपास के गांवों से पहुंच रहे हजारों श्रद्धालु

महायज्ञ में सदर और गरखा प्रखंड के मौजमपुर, धनौरा, संठा, हंसकरी, कंसदियर, कोठियां-नरांव, डुमरी, रसूलपुर समेत आसपास के कई गांवों से प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. श्रद्धालु श्रीहरि कथा का श्रवण करने के साथ यज्ञ मंडप की परिक्रमा और पूजा-अर्चना भी कर रहे हैं.

प्रतिदिन हो रहे वैदिक अनुष्ठान और सुंदरकांड पाठ

दिन के समय मानस मंडली के संयोजक अभिमन्यु पांडेय एवं उनकी टीम द्वारा संगीतमय सुंदरकांड पाठ किया जा रहा है. आयोजन समिति के अनुसार महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन वैदिक अनुष्ठान, हवन, आरती और श्रीहरि कथा का आयोजन लगातार जारी रहेगा.

Also Read : सावन में चलेगी बढ़नी-देवघर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन, मशरख और मढ़ौरा समेत कई स्टेशनों पर होगा ठहराव



विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन