सावन में चलेगी बढ़नी-देवघर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन, मशरख और मढ़ौरा समेत कई स्टेशनों पर होगा ठहराव

Updated:
विज्ञापन
रेल प्रशासन श्रावणी मेला को लेकर 28 जुलाई से चलायेगा देवघर स्पेशल  ट्रेन

प्रतीकात्मक तस्वीर

Saran News : सावन माह में बाबा बैद्यनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने एक बड़ी घोषणा की है। बढ़नी और देवघर के बीच एक विशेष अनारक्षित श्रावणी मेला ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन 28 जुलाई से 29 अगस्त 2026 तक चलेगी, जिससे यात्रा सुगम होगी।

विज्ञापन

Saran News : सावन माह में झारखंड के देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम में लगने वाले श्रावणी मेले के दौरान श्रद्धालुओं की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बढ़नी-देवघर-बढ़नी वाया कप्तानगंज अनारक्षित श्रावणी मेला विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. यह विशेष ट्रेन 28 जुलाई से 29 अगस्त 2026 तक बढ़नी से तथा 29 जुलाई से 30 अगस्त 2026 तक देवघर से प्रतिदिन कुल 33 फेरों के लिए संचालित की जाएगी.

बढ़नी से दोपहर में खुलेगी विशेष ट्रेन

05028 बढ़नी-देवघर अनारक्षित श्रावणी मेला विशेष ट्रेन 28 जुलाई से 29 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन बढ़नी से दोपहर 3:20 बजे प्रस्थान करेगी. यह शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर, आनंदनगर, गोरखपुर, कप्तानगंज, रामकोला, पड़रौना, तमकुही रोड, थावे, गोपालगंज, दिघवा दुबौली, मशरख, मढ़ौरा, खैरा, दिघवारा, सोनपुर, हाजीपुर, देसरी, शाहपुर पटोरी, बछवारा, बरौनी, बेगूसराय, साहिबपुर कमाल, मुंगेर, सुल्तानगंज, भागलपुर, बरहट और बांका होते हुए अगले दिन दोपहर 1 बजे देवघर पहुंचेगी.

देवघर से प्रतिदिन होगी वापसी

वापसी में 05027 देवघर-बढ़नी अनारक्षित श्रावणी मेला विशेष ट्रेन 29 जुलाई से 30 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन शाम 6:45 बजे देवघर से रवाना होगी. यह बांका, बरहट, भागलपुर, सुल्तानगंज, मुंगेर, साहिबपुर कमाल, बेगूसराय, बरौनी, बछवारा, शाहपुर पटोरी, देसरी, हाजीपुर, सोनपुर, दिघवारा, खैरा, मढ़ौरा, मशरख, दिघवा दुबौली, गोपालगंज, थावे, तमकुही रोड, पड़रौना, रामकोला, कप्तानगंज, गोरखपुर, आनंदनगर, सिद्धार्थनगर और शोहरतगढ़ होते हुए अगले दिन दोपहर 3:15 बजे बढ़नी पहुंचेगी.

16 अनारक्षित कोचों के साथ चलेगी ट्रेन

रेलवे प्रशासन के अनुसार इस विशेष ट्रेन में कुल 16 अनारक्षित कोच लगाए जाएंगे. इनमें साधारण द्वितीय श्रेणी और शयनयान श्रेणी के 14 कोच तथा एसएलआर के 2 कोच शामिल होंगे. रेलवे का उद्देश्य श्रावणी मेले के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराना है.

Also Read : सीवान में झमाझम बारिश से किसानों के खिले चेहरे, धान की रोपनी 50 प्रतिशत के पार



विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन