शिक्षक दिवस पर सारण में शिक्षकों का विरोध, काली पट्टी बांधकर किया शिक्षण कार्य
काली पट्टी लगाकर प्रदर्शन करते शिक्षक | Prabhat Khabar Network
शिक्षक दिवस के अवसर पर बिहार के शिक्षकों ने पुरानी पेंशन और समान वेतन की मांग को लेकर काली पट्टी बांधकर सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।
Saran News : अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में शिक्षक दिवस के अवसर पर सारण जिले के शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य किया. शिक्षकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विरोध जताते हुए सरकार के प्रति नाराजगी जाहिर की.
आपके शहर में
पुरानी पेंशन समेत तीन प्रमुख मांगों को लेकर विरोध
शिक्षकों ने पुरानी पेंशन योजना लागू करने, टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने तथा समान काम के लिए समान वेतन देने की मांग की. प्रदेश महासचिव दिनेश कुमार सिंह के नेतृत्व में जिले के विभिन्न विद्यालयों में शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर अपनी मांगों के समर्थन में विरोध प्रदर्शन किया.
शिक्षक दिवस पर विरोध को बताया सरकार की विफलता
प्रदेश महासचिव दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षक दिवस जैसे महत्वपूर्ण अवसर पर शिक्षकों को अपनी मांगों के लिए विरोध करना पड़ रहा है, यह सरकार के लिए शर्म की बात है. उन्होंने कहा कि शिक्षकों में व्याप्त आक्रोश केवल बिहार तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे देश के शिक्षक अपनी विभिन्न मांगों को लेकर चिंतित हैं.
बड़ी संख्या में शिक्षक विरोध प्रदर्शन में हुए शामिल
विरोध प्रदर्शन में सारण जिलाध्यक्ष अभय कुमार सिंह, संरक्षक ब्रजेश कुमार सिंह, आलोक कुमार सिंह, महेश्वर प्रसाद सिंह, संजय कुमार, विकास कुमार, अनिमेष मोहन, मिथिलेश यादव, सच्चिदानंद सचिन, राजू दास, सत्येंद्र कुमार सिंह, विजेंद्र कुमार विजय, दिलीप कुमार सिंह, विजय कुमार सिंह, अंजू सिंह, गुड़िया कुमारी, बबीता सिंह, सुप्रिया राय, माधवी कुमारी, सरिता कुमारी, इंदू सिंह, करुणा सिंह, कविता सिंह, निक्की कुमारी, मेघा, पल्लवी, नेहा सिंह, उमेश यादव, शैलेंद्र राम, सुरेंद्र राम, अनिल कुमार सिंह, वीरेंद्र सिंह, प्रसिद्ध नारायण सिंह, मंटू सिंह, आशुतोष कुमार सिंह, अरविंद सिंह, राजेश सिंह, सुभाष राय, पप्पू सिंह, तारकेश्वर राय, पप्पू कुमार, चंदन सिंह, प्रमोद राम, गजेंद्र कुमार, नितेश कुमार, घनश्याम चतुर्वेदी, दिलीप कुमार, अमरेंद्र कुमार सिंह, विकास कुमार सिंह, रवि सिंह राठौड़, सुनील सिंह, अंबिका राय, बिंदेश्वर प्रसाद सिंह, वीरेंद्र सिंह, अमरेंद्र कुमार पांडेय, अजीत सिंह, बृजेश कुमार सिंह, धीरज कुमार यादव, रणविजय कुमार, नीरज कुमार, राजेश कुमार सिंह, सुभाष सिंह, सतेंद्र प्रसाद, कृष्णकांत सिंह, प्रभु नारायण प्रभाकर समेत अन्य शिक्षक शामिल रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए