परसा में शान से लहराया तिरंगा, स्कूलों में देशभक्ति गीत-नृत्य से सजा मंच; सरकारी-गैर सरकारी संस्थानों में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस
परसा प्रखंड कार्यालय परिसर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण करतीं प्रखंड प्रमुख सबिता देवी। साथ में उपस्थित अन्य पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग। | Prabhat Khabar Network
परसा प्रखंड और नगर क्षेत्र के सरकारी व गैर-सरकारी संस्थानों में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम.
Saran News: 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर शनिवार को परसा प्रखंड एवं नगर पंचायत क्षेत्र के सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों में पूरे हर्षोल्लास व उमंग के साथ तिरंगा फहराया गया. सुबह से ही विभिन्न सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों एवं निजी प्रतिष्ठानों में स्वतंत्रता दिवस समारोह की धूम रही. इस दौरान राष्ट्रगान, देशभक्ति गीतों और मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए देश के अमर वीर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया गया.
प्रशासनिक भवनों व प्रमुख स्थलों पर हुआ ध्वजारोहण
ऐतिहासिक स्वराज आश्रम में स्थानीय विधायक करिश्मा राय ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया. वहीं प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड प्रमुख सबिता देवी ने तिरंगा फहराकर सलामी दी. परसा थाना परिसर में थानाध्यक्ष ओमप्रकाश, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुमन कुमार तथा दरोगा राय पुस्तकालय में लालबहादुर राय ने ध्वजारोहण किया.
नगर पंचायत कार्यालय में मुख्य पार्षद ऐशा खातून, बीआरसी में अकाउंटेंट कार्तिक कुमार, डाक बंगला परिसर में जिला परिषद सदस्य बिनोद राय, अवर निबंधन कार्यालय में अवर निबंधक पदाधिकारी राखी कुमारी तथा सांसद कार्यालय में जितेंद्र उर्फ भूलन सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया.ॉ

कॉलेजों और शिक्षण संस्थानों में देशभक्ति का उल्लास
प्रभुनाथ कॉलेज परसा में प्राचार्य प्रो. डॉ. संजय कुमार सिंह, आदर्श मध्य विद्यालय परसा में प्राचार्य बिपिन बिहारी यादव, उत्तर माध्यमिक विद्यालय बाजितपुर में प्राचार्य विकास कुमार, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परसा में प्राचार्य जय शंकर गुप्ता तथा उच्च माध्यमिक विद्यालय अन्याय में प्राचार्य नगीना कुमार ने झंडोत्तोलन किया.
वहीं इंटेलस में डॉ. विश्वकर्मा शर्मा, एसटी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में प्राचार्य राजा राम दास, पेट्स अपहर में निदेशक प्रो. शिवानंद उपाध्याय, लाल पैथ लैब में अमरेश कुमार, महावीर एजेंसी में राहुल कुमार, परसौना पंचायत सरकार भवन में मुखिया सरिता देवी तथा स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल हरपुर परसा में निदेशक प्रियंका कुमारी ने ध्वजारोहण किया. सभी जगहों पर उपस्थित लोगों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा का संकल्प लिया.
स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सरकारी एवं निजी विद्यालयों में छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए. बच्चों ने देशभक्ति गीत, सामूहिक नृत्य एवं प्रेरणादायक नाटकों के माध्यम से देशप्रेम की अनूठी छटा बिखेरी. बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को विद्यालय प्रबंधन द्वारा पुरस्कृत भी किया गया.

समारोह में ये गणमान्य रहे मौजूद
समारोह के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) राकेश कुमार, अंचलाधिकारी (CO) अनुज कुमार, नगर कार्यपालक पदाधिकारी रजनीश कुमार, चंदन कुमार, राजकिशोर कुमार, क्रमुल्लाह, अख्तर अली समेत अन्य पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, शिक्षक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं भारी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










