सारण के गड़खा में शान से लहराया तिरंगा, स्कूलों में देशभक्ति कार्यक्रमों की धूम; सरकारी दफ्तरों से पंचायत भवनों तक दिखा उत्साह

Updated:
विज्ञापन

गड़खा थाना परिसर मे झंडोत्तोलन करते थाना अध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह | Prabhat Khabar Network

सारण जिले के गड़खा में 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया. इस पावन अवसर पर सरकारी कार्यालयों, निजी संस्थानों, पंचायत भवनों और शिक्षण संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया. छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी.

विज्ञापन

Saran News: जिले के गड़खा में 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे गड़खा प्रखंड क्षेत्र में बड़े ही हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया. इस पावन अवसर पर प्रखंड के विभिन्न सरकारी कार्यालयों, निजी संस्थानों, पंचायत भवनों, राजनीतिक दलों के कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों में शान से राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया. झंडोत्तोलन के बाद सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया गया और लोगों के बीच मिठाइयां बांटी गईं. विभिन्न विद्यालयों में झंडोत्तोलन के उपरांत छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए, जिसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया.

प्रशासनिक परिसरों एवं स्मारकों पर हुआ ध्वजारोहण

प्रखंड परिसर में प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) प्रिया भारती ने विधिवत झंडोत्तोलन किया. वहीं गड़खा थाना परिसर में थानाध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह, पुलिस निरीक्षक मुफस्सिल अंचल कार्यालय पर सृजन कुमार तथा अस्पताल परिसर में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सर्व कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सलामी दी. अमर शहीद इन्द्रदेव स्मारक पर स्मारक समिति के अध्यक्ष बैद्यनाथ प्रसाद सिंह विकल ने तिरंगा फहराया.

राजनीतिक दलों के कार्यालयों में शान से लहराया तिरंगा

भाजपा कार्यालय पर पूर्व विधायक ज्ञानचंद मांझी, जदयू कार्यालय पर प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार सिंह तथा राजद कार्यालय पर स्थानीय विधायक सुरेंद्र राम ने विधिवत ध्वजारोहण कर कार्यकर्ताओं को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं.

पंचायत भवनों व प्रमुख संस्थानों में हुआ झंडोत्तोलन

ग्रामीण क्षेत्रों एवं सामाजिक संस्थानों में भी स्वतंत्रता दिवस का उल्लास चरम पर रहा. श्रीपाल बसंत पंचायत भवन पर मुखिया मनोज सिंह, कुदरबाधा पंचायत भवन पर मुखिया मुकेश कुमार सिंह, गड़खा पंचायत भवन पर मुखिया मुन्नी देवी तथा लक्ष्मी सेवा सदन पर अशोक प्रसाद गुप्ता ने झंडोत्तोलन किया.

शिक्षण संस्थानों में देशभक्ति की धूम

प्रखंड के शिक्षण संस्थानों में भी गरिमामयी माहौल में तिरंगा फहराया गया. यूएमएस (UMS) कन्या विद्यालय नारायणपुर परिसर में प्रधानाध्यापक प्रभु नारायण प्रभाकर, कुदरबाधा +2 विद्यालय में प्रधानाध्यापक मिथिलेश सिंह तथा जवाहर लाल आईटीआई परिसर में डायरेक्टर तारकेश्वर राय ने ध्वजारोहण किया.

Also Read: मढ़ौरा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, एसडीएम ने किया ध्वजारोहण


विज्ञापन
राणा प्रताप सिंह

लेखक के बारे में

By राणा प्रताप सिंह

राणा प्रताप सिंह पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता जगत से जुड़े हैं. प्रिंट के साथ-साथ डिजिटल में भी दस वर्ष का अनुभव है. जन सरोकार से जुड़ी खबरों में विशेष रूचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन