देशभक्ति के रंग में रंगा बनियापुर, 80वें स्वाधीनता दिवस पर शान से लहराया तिरंगा; जानें किसने कहां किया ध्वजारोहण

Updated:
विज्ञापन

तिरंगे को सलामी देती प्रखंड प्रमुख,थानाध्यक्ष एवं अन्य | Prabhat Khabar Network

बनियापुर में 80वें स्वतंत्रता दिवस को लेकर देशभक्ति का माहौल छा गया. प्रखंड क्षेत्र के सभी सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा शान से लहराया गया. विभिन्न प्रशासनिक भवनों, पंचायत कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहण कर राष्ट्र को सलामी दी गई.

विज्ञापन


आपके शहर में

विज्ञापन

Saran News: सारण जिले के बनियापुर में 80वां स्वाधीनता दिवस प्रखंड क्षेत्र में पूरे हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया. इस पावन अवसर पर सभी सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थानों, पंचायत भवनों और विद्यालयों पर शान से राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया तथा राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई.

प्रशासनिक भवनों व कार्यालयों में हुआ झंडोत्तोलन

प्रखंड एवं अंचल कार्यालय परिसर में प्रमुख मंजूषा ओझा ने विधिवत ध्वजारोहण किया. वहीं बीस सूत्री कार्यालय पर अध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा, बीआरसी कार्यालय पर बीईओ ओमप्रकाश शर्मा, बाल विकास परियोजना कार्यालय पर सीडीपीओ प्रीति कौशल, व्यापार मंडल पर मुन्नी देवी, बनियापुर थाना परिसर में थानाध्यक्ष पिंटू कुमार तथा सहाजितपुर थाना परिसर में थानाध्यक्ष बिरजू कुमार ने तिरंगा फहराया. इसके अलावा रेफरल अस्पताल बनियापुर में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एम.एम. जाफरी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी.

पंचायत भवनों व पैक्स कार्यालयों में मुखिया और अध्यक्षों ने फहराया तिरंगा

ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वाधीनता दिवस का उल्लास चरम पर रहा. मनिकपुर पंचायत भवन पर मुखिया रीता सिंह, मनिकपुरा पैक्स कार्यालय पर पैक्स अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, धवरी पंचायत भवन पर मुखिया अनिता देवी, धवरी पैक्स कार्यालय पर अध्यक्ष दिलीप राय, कन्हौली मनोहर पंचायत भवन पर मुखिया पूजा देवी, पैगंबरपुर पंचायत भवन पर मुखिया सुनील सिंह, पैक्स कार्यालय पर अध्यक्ष प्रकाश सिंह रूपक, सामुदायिक भवन कन्हौली संग्राम पर समाजसेवी अजय कुमार सिंह तथा आबिद हुसैन डेंटल क्लिनिक पर डॉ. इलताफ हुसैन ने ध्वजारोहण किया.

तिरंगे को सलामी देती प्रखंड प्रमुख,थानाध्यक्ष एवं अन्य | Prabhat Khabar Network
तिरंगे को सलामी देती प्रखंड प्रमुख,थानाध्यक्ष एवं अन्य | Prabhat Khabar Network

शिक्षण संस्थानों में देशभक्ति की धूम

प्रखंड के तमाम सरकारी व निजी विद्यालयों में भी गरिमामयी माहौल में ध्वजारोहण संपन्न हुआ. डॉनबॉस्को बोर्डिंग स्कूल बनियापुर में निदेशक मो. जियाउर रहमान उर्फ मैनेजर साहेब, डीएवी पब्लिक स्कूल पुछरी एवं बनियापुर में शंकर सिंह, कंपिटिशन पब्लिक स्कूल हरपुर छतवा में निदेशक राकेश कुमार राय, एसकेडी यूनिवर्सल पाठशाला सुहइ शाहपुर में प्रशासक सत्येंद्र कुमार तिवारी तथा प्राथमिक विद्यालय कन्हौली संग्राम में प्रधानाध्यापक (HM) प्रमोद कुमार ने ध्वजारोहण कर बच्चों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं.

Also Read: सारण के अमनौर की वीरांगना बहुरिया रामस्वरूपा देवी की कहानी, 1942 में अंग्रेजों से लिया था लोहा


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन