छपरा जंक्शन पर ट्रेनों की लेटलतीफी, 20 घंटे तक की देरी से चलीं एक्सप्रेस ट्रेनें

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
छपरा जंक्शन पर ट्रेनों की लेटलतीफी, 20 घंटे तक की देरी से चलीं एक्सप्रेस ट्रेनें

रविवार को छपरा जंक्शन से होकर गुजरने वाली डाउन साइड की अधिकांश ट्रेनें काफी देरी से गुजरी. ट्रेनों की लेटलतीफी के कारण स्टेशन परिसर में दिनभर भीड़ भाड़ रही.

विज्ञापन

छपरा. रविवार को छपरा जंक्शन से होकर गुजरने वाली डाउन साइड की अधिकांश ट्रेनें काफी देरी से गुजरी. ट्रेनों की लेटलतीफी के कारण स्टेशन परिसर में दिनभर भीड़ भाड़ रही. डाउन साइड की ट्रेनों में आम्रपाली एक्सप्रेस लगभग चार घंटे, स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस 10 घंटे, अवध-आसाम एक्सप्रेस आठ घंटे, गरीब रथ एक्सप्रेस 10 घंटे, वैशाली एक्सप्रेस आठ घंटे, 02564 हमसफर एक्सप्रेस 12 घंटे, 02570 एक्सप्रेस करीब 20 घंटे, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 10 घंटे तथा 19601 न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस करीब 6 घंटे की देरी से चल रही थी. वहीं अप साइड की बात करें तो मौर्यध्वज एक्सप्रेस करीब पांच घंटे तथा 02563 हमसफर एक्सप्रेस लगभग पांच घंटे की देरी से छपरा जंक्शन पहुंची. ट्रेनों के विलंब से चलने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. विशेषकर परीक्षार्थी, दैनिक यात्री एवं दूरदराज जाने वाले यात्रियों को कठिनाई हुई. देरी की वजह से प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ती गयी. स्थिति यह रही कि जैसे ही कोई ट्रेन प्लेटफॉर्म पर पहुंची, यात्रियों ने जहां भी जगह मिली, उसी कोच में चढ़ना शुरू कर दिया. कई यात्री निर्धारित कोच की बजाय अन्य कोचों में सवार होते नजर आये. एसी कोच से लेकर स्लीपर कोच तक में भारी भीड़ देखी गयी. विदित हो की कि मौनी अमावस्या के अवसर पर गंगा स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं की संख्या अधिक होने के कारण स्लीपर और सामान्य कोचों में अत्यधिक भीड़ रही. इसके अलावा परीक्षा होने के चलते छात्रों की भी काफी भीड़ रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन