ePaper

saran news : युवा जदयू ने उन्नति के बीस साल युवा संवाद में गिनायीं उपलब्धियां

Updated at : 25 Aug 2025 9:34 PM (IST)
विज्ञापन
saran news : युवा जदयू ने उन्नति के बीस साल युवा संवाद में गिनायीं उपलब्धियां

saran news : युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष नीतिश पटेल ने युवाओं के लिए सरकार द्वारा किये गये कार्यों और योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी

विज्ञापन

छपरा. युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष नीतिश पटेल ने युवाओं के लिए सरकार द्वारा किये गये कार्यों और योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी. श्री पटेल सोमवार को सर्किट हाउस में उन्नति के बीस साल युवा संवाद कार्यक्रम के तहत प्रेस वार्ता में शामिल थे. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य ने शिक्षा, खेल और रोजगार के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है. वर्ष 2005 में राज्य का शिक्षा बजट 4,366 करोड़ रुपये था, जो बढ़कर में 76,954 करोड़ रुपये हो गया है. बिहार सरकार अपने बजट का करीब 22 प्रतिशत शिक्षा पर खर्च कर रही है. उन्होंने कहा कि यह कदम युवाओं के भविष्य को सुरक्षित बनाने और उनके लिए नए अवसरों के द्वार खोलने वाला है. उन्होंने कहा कि बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को चार लाख रुपये तक का ऋण सिर्फ चार प्रतिशत ब्याज दर पर उपलब्ध है. दिव्यांग, ट्रांसजेंडर और छात्राओं के लिए यह ब्याज दर महज एक प्रतिशत है, जिसका वहन स्वयं राज्य सरकार करती है. सारण प्रमंडल कार्यक्रम प्रभारी डॉ राकेश भारती ने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2024 में राज्य में नये खेल विभाग का गठन किया गया है. खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने के लिए पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में विश्वस्तरीय इनडोर स्टेडियम का निर्माण हो रहा है. साथ ही पंचायत स्तर पर भी खेल मैदानों का विकास किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के लिए सरकार ने मेडल लाओ, नौकरी पाओ की योजना शुरू की है. कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा जिलाध्यक्ष संतोष कुमार पटेल ने की. मौके पर राजनीति सलाहकार समिति सदस्य संतोष कुमार, प्रदेश महासचिव सुशांत पटेल, युवा प्रदेश महासचिव रंजीत पटेल, प्रदेश महासचिव विश्वजीत कुमार, प्रदेश महासचिव टिंकू पटेल, प्रदेश महासचिव सुभाष पटेल, प्रदेश महासचिव कुमार शौरव, युवा जिला महासचिव नवीन गिरी आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH KUMAR

लेखक के बारे में

By SHAILESH KUMAR

SHAILESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन