सारण पुलिस का बड़ा अभियान, 24 घंटे में 25 गिरफ्तार, 659.92 लीटर अवैध शराब बरामद

Author Md Ayub|Edited by Vivek Ranjan
Updated:
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

Saran News: सारण जिले में अपराध नियंत्रण और शराब तस्करी पर लगाम लगाने के लिए पुलिस का बड़ा अभियान चला. पिछले 24 घंटों में 25 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई है. इस दौरान बड़ी मात्रा में अवैध शराब भी जब्त की गई है.

विज्ञापन

Saran News: सारण जिले में अपराध नियंत्रण और शराब तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान में सारण पुलिस ने बीते 24 घंटे के दौरान बड़ी कार्रवाई की है. अभियान के तहत 25 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 659.92 लीटर अवैध शराब समेत कई अन्य सामान बरामद किए गए.

विभिन्न मामलों में 25 अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस कार्यालय से जारी रिपोर्ट के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों में शराब सेवन के पांच, वारंट के चार, शराब कारोबार के तीन, हत्या के प्रयास के तीन, पॉक्सो एक्ट के पांच, हत्या के दो, चोरी के दो तथा जुआ अधिनियम के एक आरोपी शामिल हैं. सभी आरोपितों के विरुद्ध संबंधित थानों में कानूनी कार्रवाई की गई है.

659.92 लीटर शराब समेत कई सामान जब्त

विशेष अभियान के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर कुल 659.92 लीटर अवैध शराब बरामद की गई. इसमें 55 लीटर देशी और 604.92 लीटर विदेशी शराब शामिल है.

इसके अलावा पुलिस ने एक बोलेरो, आठ बाइक, एक टीवीएस लूना, दो चाकू, एक लोहे का कटर, दो मोबाइल फोन, ताश का एक सेट तथा 300 रुपये नकद भी जब्त किए हैं.

वाहन जांच अभियान में 62 वाहनों से वसूला गया जुर्माना

एसएसपी विनीत कुमार के निर्देश पर अपराध नियंत्रण के साथ-साथ सड़क सुरक्षा को लेकर जिलेभर में वाहन जांच अभियान भी चलाया गया. इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 62 वाहनों से कुल 1 लाख 14 हजार 500 रुपये जुर्माना वसूला गया. पुलिस ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है.

इसे भी पढ़ें: अनंत सिंह और गुंजन सिंह गोपालगंज कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचे, मिली स्थायी जमानत, जानें पूरा केस



विज्ञापन
Md Ayub

लेखक के बारे में

By Md Ayub

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन