ePaper

Saran News : एक ही युवक को अपना बेटा बता रहीं दो मांझी व दरभंगा की महिलाएं, जांच में जुटी पुलिस

Updated at : 20 Jan 2026 9:31 PM (IST)
विज्ञापन
Saran News : एक ही युवक को अपना बेटा बता रहीं दो मांझी व दरभंगा की महिलाएं, जांच में जुटी पुलिस

अब तक जिस कहानी को लोग सिर्फ फिल्मों में देखते आ रहे है, वैसी ही एक भावनात्मक कहानी अब हकीकत में सामने आयी है.

विज्ञापन

मांझी. अब तक जिस कहानी को लोग सिर्फ फिल्मों में देखते आ रहे है, वैसी ही एक भावनात्मक कहानी अब हकीकत में सामने आयी है. दो महिलाएं एक ही लड़के को खुद को उसकी मां बता रही है. मामला मांझी थाना के नटवर गोपी व दरभंगा जिले के बिरौल के बीच का है. अब यह मामला पुलिस के पास पहुंच गया है. 17 वर्षीय किशोर को अपना पुत्र बताने वाली सारण व दरभंगा की दो माताएं अपने पुत्र के आधार कार्ड को आधार बनाकर बेटे को हासिल करने के लिए एक दूसरे से उलझ गयी हैं.

सारण जिले के मांझी स्थित नटवर गोपी गांव निवासी स्व विशुनदेव राय की पत्नी उषा देवी का दावा है कि लगभग पांच माह पूर्व घर से रहस्यमय ढंग से लापता उनका पुत्र राहुल राय दरभंगा के बरौल थाना क्षेत्र के महम्मदपुर बुआरी गांव निवासी स्व श्याम सुंदर मुखिया की पत्नी शोभना मुखिया के कब्जे में है. उधर कथित तौर पर दरभंगा की महिला का दावा है कि राहुल नाम का वह किशोर उनका मझला पुत्र है. उषा देवी के पास मौजूद आधार कार्ड में किशोर की उम्र 17 साल है, जबकि शोभना मुखिया के पास मौजूद आधार कार्ड में राहुल की उम्र 27 वर्ष है. उषा देवी ने मंगलवार को मांझी थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कराकर राहुल राय नामक अपने पुत्र के सकुशल वापसी की पुलिस से गुहार लगायी है. दर्ज प्राथमिकी में लापता किशोर की माता ने बताया है कि अक्सर अपने घर से गायब रहने वाला उनका पुत्र दो दिन पहले दरभंगा में नाचते गाते दिखा था. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में अपने पुत्र को नाचते गाते देखे जाने के बाद उसे ढूंढते हुए परिजन दरभंगा पहुंच गये तथा उक्त महिला से अपने पुत्र को वापस देने का आग्रह किया. हालांकि दरभंगा की उक्त महिला ने मौके पर जुटे ग्रामीणों के सहयोग से उषा देवी समेत मांझी से गए अन्य परिजनों को खदेड़कर भगा दिया. परिजनों द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद मांझी थाना पुलिस फिल्मी कहानी की तरह उलझे इस मामले की तहकीकात में जुट गयी है.

25 अगस्त 2025 में घर से गायब हो गया था पुत्र

राहुल की मां उषा देवी ने बताया कि 25 अगस्त 2025 में मेरा पुत्र घर से गायब हो गया था. उसकी खोज बीन काफी किया गया. आसपास के थानों में उसका पोस्टर भी लगया गया. जिसमे बच्चे की जानकारी देने वालो को पांच हजार रुपये देने की बात भी कही गयी रही. 18 जनवरी को सोशल मीडिया में माध्यम में दरभंगा में आर्केस्ट्रा में नाचते हुए वीडियो वारयल के बाद पता चला. वहां जाने के बाद दरभंगा वाले ने यह कह कर भगा दिया कि यह बच्चा मेरा है. उषा देवी ने बताया कि बच्चा तथा मेरा डीएनए टेस्ट करा लिया जाये. इसके पिता महज दो साल की उम्र में ही निधन हो गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ALOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

ALOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन