ePaper

जमीन के विवाद में मारपीट कर महिला के दोनों हाथ तोड़े

Updated at : 13 Dec 2025 9:29 PM (IST)
विज्ञापन
जमीन के विवाद में मारपीट कर महिला के दोनों हाथ तोड़े

थाना क्षेत्र के भुआलपुर गांव में जमीन के एक पुराने विवाद को लेकर एक महिला के साथ उसके पड़ोसी ने बेरहमी से मारपीट की, जिसके कारण महिला के दोनों हाथ टूट गये.

विज्ञापन

मढ़ौरा. थाना क्षेत्र के भुआलपुर गांव में जमीन के एक पुराने विवाद को लेकर एक महिला के साथ उसके पड़ोसी ने बेरहमी से मारपीट की, जिसके कारण महिला के दोनों हाथ टूट गये. बुरी तरह से जख्मी हुई महिला मीना देवी नागेंद्र राय की पत्नी, भुआलपुर निवासी को तत्काल इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सक डॉक्टर वीरेश कुमार ने महिला का प्राथमिक उपचार किया. वहीं जख्मी मीना देवी ने बताया कि उनका अपने पड़ोसी से जमीनी विवाद चल रहा था. इसी विवाद को लेकर पड़ोसी उनके दरवाजे पर आये और लाठी-डंडा एवं अन्य धारदार हथियार से हमला कर दिया. मारपीट के दौरान महिला का सिर फट गया और हमले में उसके दोनों हाथ टूट गये. जख्मी महिला के लिखित आवेदन पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ALOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

ALOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन