Saran News : मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर तीन दिवसीय खेल महोत्सव का हुआ शुभारंभ

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
Saran News : मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर तीन दिवसीय खेल महोत्सव का हुआ शुभारंभ

प्रखंड के राजकीयकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मशरक सहित कई विद्यालयों में तीन दिवसीय राष्ट्रीय खेल दिवस का शुभारंभ मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ.

विज्ञापन

मशरक. प्रखंड के राजकीयकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मशरक सहित कई विद्यालयों में तीन दिवसीय राष्ट्रीय खेल दिवस का शुभारंभ मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ. राजकीयकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मशरक में प्राचार्य मुकेश कुमार ने विद्यालय शारीरिक शिक्षा शिक्षक सह सचिव सारण जिला हैंडबॉल संजय कुमार सिंह एवं अन्य शिक्षकों के साथ मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण कर खेल दिवस कार्यक्रम की शुरुआत की. मौके पर एक दर्जन से अधिक राष्ट्रीय खिलाड़ी, छात्र छात्राओं ने शिरकत की. विभागीय निर्देश के आलोक में पहले दिन बालक बालिकाओं के लिए कबड्डी प्रतियोगिता का शानदार आयोजन हुआ. संचालन डॉ मनोज कुमार सिंह एवं प्रतियोगिता निर्णायक प्रभातचंद्र भूषण, विजय कृष्ण त्रिपाठी, राजेंद्र कुमार, प्रियंका भास्कर, महेश पोद्दार सहित अन्य ने किया. इसके अलावे अवध उच्च विद्यालय चैनपुर में प्रधानाध्यापक प्रवीण कुमार के नेतृत्व में खेल दिवस कार्यक्रम आयोजित हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन