Saran News : परसा में टैक्सी स्टैंड निर्माण के लिए अमीनों की टीम ने की जमीन की नापी

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
Saran News : परसा में टैक्सी स्टैंड निर्माण के लिए अमीनों की टीम ने की जमीन की नापी

दरोगा राय चौक स्थित जिला पार्षद की भूमि पर टैक्सी स्टैंड बनाने की तैयारी अब तेज हो गयी है.

विज्ञापन

परसा. दरोगा राय चौक स्थित जिला पार्षद की भूमि पर टैक्सी स्टैंड बनाने की तैयारी अब तेज हो गयी है. गुरुवार को परसा अंचल अमीन सहित जिले के कई अमीन मौके पर पहुंचे और भूमि का मापी कार्य कराया गया. एडीएम कार्यालय से आये राजेंद्र राय अमीन ने बताया कि डीएम के निर्देश पर परसा में टैक्सी स्टैंड निर्माण के लिए जिला पार्षद की भूमि का मापी कर विस्तृत रिपोर्ट सौंपनी है. इसी क्रम में जीप अमीन अरुण कुमार, सुरेश कुमार, राजस्व शाखा सुभम कुमार, परसा अंचल अमीन लाल बाबू यादव ने संयुक्त रूप से भूमि का मापी कार्य किया. उन्होंने कहा कि मापी रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद ही स्टैंड निर्माण से संबंधित अंतिम निर्णय लिया जायेगा. इस प्रक्रिया को देखकर ऑटो व टैक्सी चालकों में उत्साह देखा गया. उनका कहना है कि स्टैंड बनने से उन्हें निश्चित पड़ाव मिलेगा और सड़क किनारे खड़े रहने की मजबूरी से मुक्ति मिलेगी. इससे जाम की समस्या से भी काफी हद तक राहत मिलेगी. वहीं, दूसरी ओर जिला पार्षद की भूमि पर पहले से दुकानें चलाने वाले दुकानदारों में मायूसी नजर आई. उनका कहना है कि टैक्सी स्टैंड बनने से उनके व्यवसाय पर असर पड़ सकता है. स्थानीय लोगों ने बताया कि टैक्सी स्टैंड निर्माण से सरकार को राजस्व का लाभ होगा और आम जनता को यातायात की बेहतर सुविधा मिलेगी. साथ ही, यात्रियों को भी निश्चित स्थान से आसानी से टैक्सी व ऑटो उपलब्ध हो सकेंगे. टैक्सी स्टैंड निर्माण से जहां एक ओर परसा बाजार की यातायात व्यवस्था सुधरेगी, वहीं दूसरी ओर यह सरकार के राजस्व बढ़ोतरी में भी सहायक साबित होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन