Saran News : शीतलपुर कोठी में प्राणप्रतिष्ठा को लेकर निकाली गयी कलशयात्रा

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
Saran News : शीतलपुर कोठी में प्राणप्रतिष्ठा को लेकर निकाली गयी कलशयात्रा

Saran News : प्रखंड क्षेत्र के शीतलपुर कोठी में नवनिर्मित मंदिर में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय भगवान शिव की प्राणप्रतिष्ठा समारोह को लेकर पहले दिन श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे के साथ भव्य कलशयात्रा निकाली.

विज्ञापन

दरियापुर. प्रखंड क्षेत्र के शीतलपुर कोठी में नवनिर्मित मंदिर में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय भगवान शिव की प्राणप्रतिष्ठा समारोह को लेकर पहले दिन श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे के साथ भव्य कलशयात्रा निकाली. जिसमें दर्जनों महिला व पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया. कलशयात्रा नवनिर्मित मंदिर परिसर से बैंड बाजा के साथ पट्टीपुल होते हुए पिपरा स्थित मां गंगा के तट पर पहुंची. जहां आचार्य सुमन उपाध्याय के नेतृत्व में पूरे विधि विधान से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जलभरी की गयी. इसके बाद श्रद्धालुओं ने गंगा के पवित्र जल से भरे कलश को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मंदिर परिसर में स्थापित किये. पूजा में मुख्य यजमान बने राजेश सिंह व उनकी पत्नी नीतू देवी ने बताया कि यह पूजा तीन दिनों तक चलेगी. बुधवार को भगवान भोलेनाथ का प्राण प्रतिष्ठा किया जायेगा. कलश यात्रा में मुख्य रूप से धर्मेंद्र शर्मा, गोलू सिंह, अमरनाथ शुक्ला, अतुल कुमार, ममता देवी, बबली देवी, गुड़िया देवी, सरोज देवी, खुशबू कुमारी, नारायण कुमार, नंदनी कुमारी, तनीषा कुमारी, गोविंदा एवं गोपाल, पीयूष, गीता देवी, गुड़िया कुमारी, नेहा कुमारी आदि ने भाग लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन