फुलवरिया में किसान सभा की बैठक में धान खरीद की समस्याओं पर हुई चर्चा

प्रखंड के फुलवरिया प्राथमिक विधालय में बिहार राज्य किसान सभा के बैनर तले किसानो की समस्याओ को लेकर बैठक हुई.
मकेर. प्रखंड के फुलवरिया प्राथमिक विधालय में बिहार राज्य किसान सभा के बैनर तले किसानो की समस्याओ को लेकर बैठक हुई. इस बैठक में फुलवरिया पंचायत के किसानों की मुख्य समस्या धान खरीद की चर्चा हुयी. बैठक को संबोधित करते हुए बिहार राज्य किसान सभा के जिलाध्यक्ष शिव शंकर प्रसाद ने कहा कि हमारी बात बीसीओ से हुई है. उन्होंने आश्वासन दिया है कि बगल के पैक्स में जोड़ दिया जायेगा. जो मंगलबार तक का समय दिये है. अगर मंगलवार तक समस्या का समाधान नहीं होता है. तो किसान आंदोलन करने पर मजबूर हो जयेगे. इस बैठक में राम आयोध्या राय, राम जयपाल राय, राजेश्वर सिंह, महात्मा कुमार, दीपक राम, चंदेशवसर राय, शम्भू राय विजय राय, कामेश्वर सिंह, जाय प्रकाश राय, नागा सिंह, अजय राय, सुदीस सिंह, दिलीप सिंह इत्यादि दर्जनों किसान शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




