ePaper

कार्रवाई से पहले ही दरियापुर में अतिक्रमणकारियों ने खुद हटायीं दुकानें

Updated at : 18 Dec 2025 9:56 PM (IST)
विज्ञापन
कार्रवाई से पहले ही दरियापुर में अतिक्रमणकारियों ने खुद हटायीं दुकानें

प्रखंड में प्रशासन के बुलडोजर के खौफ से दुकानदार अपनी अपनी दुकानें सरकारी जमीन से हटाने लगे.

विज्ञापन

दरियापुर. प्रखंड में प्रशासन के बुलडोजर के खौफ से दुकानदार अपनी अपनी दुकानें सरकारी जमीन से हटाने लगे. गुरुवार को दिन भर दुकानदार सरकारी जमीन से अपनी अपनी दुकानें हटाते नजर आए. बता दें कि स्थानीय प्रशासन ने बेला रेल पहिया कारखाने से दरियापुर मुख्य बाजार तक बजाप्ता माइक द्वारा 18 दिसंबर से सभी अतिक्रमणकारियों से सरकारी जमीन से अपना अतिक्रमण हटाने की अपील की थी. बुधवार तक दुकानदार सभी दुकानदार स्थिर रहे, लेकिन गुरुवार की सुबह उनमें प्रशासन का खौफ दिखा. अधिकांश अतिक्रमणकारी सरकारी जमीन से अपना अपना अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिए. हालांकि की कुछ दुकानदार अभी भी इसमें लापरवाही दिखा रहे हैं. इधर प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने का कार्य गुरुवार से शुरू नहीं कर पाया. सीओ जयंत कुमार गौतम ने बताया कि 25 दिसंबर के बीच कभी भी अतिक्रमण हटाने का कार्य शुरू हो सकता है. इधर सड़कों से कुछ दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण हटा लिए जाने के बाद राम परीक्षण चौक का दृश्य ही बदल गया है. जाम की स्थिति से आज से ही निजात मिलनी शुरू हो गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ALOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

ALOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन