ePaper

Saran News : बनियापुर पुलिस ने अपराध की योजना बना रहे चार बदमाशों को पकड़ा

Updated at : 20 Jan 2026 9:41 PM (IST)
विज्ञापन
Saran News : बनियापुर पुलिस ने अपराध की योजना बना रहे चार बदमाशों को पकड़ा

बनियापुर पुलिस ने आपराधिक योजना बना रहे चार युवकों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

विज्ञापन

बनियापुर. बनियापुर पुलिस ने आपराधिक योजना बना रहे चार युवकों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से एक लोडेड कट्टा, एक कारतूस, एक चोरी की बाइक, दो चाकू, चार मोबाइल व एक लोहे का फाइटर बरामद किया गया है. मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के लौवा कला का है. मामले में एसएसपी विनीत कुमार द्वारा बताया गया है कि बनियापुर पुलिस को सूचना मिली कि लौवा कला में अर्जुन कुमार के मुर्गी फार्म पर एकत्रित हो कर कुछ लोग चोरी, लूट एवं छिनतई की घटना को अंजाम देने के लिए योजना बना रहे है. सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा मुर्गी फार्म की चारों ओर से घेराबंदी कर छापामारी की गयी. जहां से स्थानीय अर्जुन कुमार एवं पंकज कुमार राय तथा एकमा थाना क्षेत्र के विंदालाल रामपुर निवासी अभिषेक कुमार और सिवान जिले के तरवारा थाना क्षेत्र के नौतन निवासी मुमताज हुसैन को गिरफ्तार कर लिया गया. इस दौरान बरामद बाइक से संबंधित कागजात की मांग की गयी तो उक्त लोगों द्वारा कोई भी वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया. साथ ही पूछताछ के दौरान अभियुक्तों द्वारा शराब के धंधा, चोरी, लूट एवं छिनतई की घटनाओं में अपनी संलिप्तता भी स्वीकार की गयी है. अभियान को सफल बनाने में बनियापुर थानाध्यक्ष संजीत कुमार एवं उनकी टीम की सक्रिय भूमिका रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ALOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

ALOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन