Chapra News : मुख्य सचिव ने जिले के अधिकारियों को दिया टास्क, योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाएं

Updated at : 04 Mar 2025 9:31 PM (IST)
विज्ञापन
Chapra News : मुख्य सचिव ने जिले के अधिकारियों को दिया टास्क, योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाएं

Chapra News : मुख्य सचिव की अध्यक्षता में मंगलवार को विभिन्न विभागों की योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर बैठक हुई. बैठक में जिलाधिकारी और अन्य अधिकारियों से विस्तार से योजनाओं की स्थिति पर चर्चा की गयी, और कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिये गये.

विज्ञापन

छपरा. मुख्य सचिव की अध्यक्षता में मंगलवार को विभिन्न विभागों की योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर बैठक हुई. बैठक में जिलाधिकारी और अन्य अधिकारियों से विस्तार से योजनाओं की स्थिति पर चर्चा की गयी, और कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिये गये. मुख्य सचिव ने पशु और मत्स्य संसाधन विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस क्षेत्र से जुड़ी योजनाओं की गति को तेज किया जाए. उन्होंने कहा कि अगर कोई समस्या उत्पन्न होती है, तो उसे तुरंत रिपोर्ट किया जाए ताकि उसे समय पर समाधान किया जा सके.

जल संसाधन योजनाओं को प्राथमिकता देने की अपील

जल संसाधन विभाग से जुड़े योजनाओं के संबंध में मुख्य सचिव ने कहा कि मानसून का समय नजदीक आ रहा है, ऐसे में जल संसाधन की योजनाओं को प्राथमिकता देते हुए जल्द से जल्द पूरा किया जाए. यह सुनिश्चित किया जाये कि मौसम से पहले सभी जरूरी काम पूरे हो जाएं.

खाद्य व उपभोक्ता संरक्षण विभाग पर विशेष ध्यान देने का निर्देश

खाद्य व उपभोक्ता संरक्षण विभाग की योजनाओं को लेकर मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि होली के मौके पर किसी भी उपभोक्ता को अनाज से वंचित नहीं रहने दिया जाये. उन्होंने राष्ट्रीय खाद्य योजना के तहत समय पर अनाज वितरण की समीक्षा करने और किसी भी लापरवाही पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी. इसके अलावा सहकारिता विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए मुख्य सचिव ने धान अधिप्राप्ति से जुड़ी समस्याओं को आगामी वर्ष में सुधारने की दिशा में ठोस कदम उठाने के निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि इस बार की समस्याओं से सीखते हुए बेहतर लक्ष्य निर्धारित करें और भविष्य के लिए एक ठोस योजना तैयार करें.

वन व पर्यावरण विभाग से अधिक पौधारोपण की अपील

वन पर्यावरण व जलवायु परिवर्तन विभाग के अधिकारियों से बातचीत करते हुए मुख्य सचिव ने जिले में अधिक से अधिक पौधारोपण की प्रक्रिया को गति देने की अपील की. उन्होंने कहा कि मानसून के दौरान पौधारोपण की प्रक्रिया तेज करनी चाहिए, ताकि पर्यावरण को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने के लिए सरकारी योजनाओं को धरातल पर उतारा जा सके.

ग्रामीण विकास विभाग को विकास योजनाओं को गति देने का निर्देश

ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में चल रही विकास योजनाओं को तेज गति से आगे बढ़ाया जाये. उन्होंने विशेष रूप से आवास योजना, ग्रामीण सड़क योजना, स्ट्रीट लाइट योजना, और सोलर योजना को प्राथमिकता देने का आदेश दिया.

पंचायती राज विभाग को 2025 तक लक्ष्य पूरा करने का निर्देश

पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए मुख्य सचिव ने पंचायत सरकार भवन निर्माण का लक्ष्य 2025 तक पूरा करने का निर्देश दिया. इसके अतिरिक्त, लघु जल संसाधन विभाग, गन्ना उद्योग विभाग और कृषि विभाग के अधिकारियों को भी योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिये गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन