नींबू से तैयार करें मजेदार रेसिपी, ट्राई करें ये आइडियाज 

Updated at : 22 Mar 2026 1:42 PM (IST)
विज्ञापन
Lemon Recipe Ideas

नींबू से बनने वाली कुछ रेसिपी (AI generated Image)

Lemon Recipe Ideas: घर पर पड़े नींबू से बनाना चाहते हैं स्वादिष्ट डिश, तो आप इस आर्टिकल से 4 टेस्टी रेसिपीज बनाने का तरीका फॉलो कर सकते हैं.

विज्ञापन

Lemon Recipe Ideas: गर्मियों के मौसम में नींबू की डिमांड बढ़ जाती है. इसका खट्टा-मीठा स्वाद खाने और पीने में ताजगी लाता है. नींबू को हम अक्सर सलाद में डालकर खाते हैं और पानी में चीनी के साथ घोलकर पीते है. ऐसे में आप नींबू से भी कई सारी रेसिपी तैयार कर सकते हैं. इस आर्टिकल में आप नींबू से बनने वाली कुछ आइडियाज के बारे में जान सकते हैं. 

नींबू की चटनी ट्राई करें

सबसे पहले नींबू को अच्छे से धोकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और बीज निकाल दें. अब एक कड़ाही में नींबू के टुकड़े डालकर धीमी आंच पर पकाएं. इसके बाद गुड़ या चीनी डालें और साथ में लाल मिर्च पाउडर, भुना जीरा, काला नमक और नमक मिलाएं. इसे तब तक पकाएं जब तक गुड़ पूरी तरह घुल न जाए. इस मिश्रण को हल्का ठंडा होने दें. आप चाहें तो इसे मिक्सी में हल्का पीसकर पेस्ट बना सकते हैं या वैसे ही इस्तेमाल कर सकते हैं. आपकी खट्टा-मीठी और चटपटी नींबू की चटनी तैयार है. इसे साफ जार में भरकर फ्रिज में रख सकते हैं

नींबू का अचार बनाएं

नींबू का अचार बनाना बहुत आसान है और ये लंबे समय तक स्टोर भी किया जा सकता है. इसके लिए नींबू को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटें. फिर इसमें नमक, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और सरसों का तेल डालकर अच्छी तरह मिलाएं. इसे धूप में 5–7 दिन रखकर मसालों का स्वाद नींबू में अच्छे से आ जाने दें. ये अचार चावल या रोटियों के साथ अच्छा लगता है. 

लेमन राइस बनाएं 

लेमन राइस एक स्वादिष्ट व्यंजन है, जो खासकर दोपहर के खाने में बहुत पसंद किया जाता है. इसके लिए पके हुए चावल में नींबू का रस, हल्का भुना हुआ मसाला, हरी मिर्च और धनिया मिलाएं. ऊपर से तली हुई मूंगफली या करी पत्ते डालकर इसे सजाएं. 

लेमन नूडल्स तैयार करें 

लेमन नूडल्स बनाने के लिए सबसे पहले नूडल्स को उबाल लें और पानी छान लें. अब एक बर्तन में थोड़ा तेल गरम करें और उसमें कटा हुआ लहसुन डालकर हल्का भूनें. अब इसमें उबले नूडल्स डालें और अच्छे से मिलाएं. फिर नींबू का रस, नमक, काली मिर्च और थोड़ा सोया सॉस डालें. अगर चाहें तो हरी मिर्च और हरा धनिया भी मिला सकते हैं. सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें और 1–2 मिनट तक पकाएं. आपकी स्वादिष्ट लेमन नूडल्स तैयार हैं. इसे गरमा गरम सर्व करें.

यह भी पढ़ें- Sooji Besan Laddu: फेस्टिव सीजन को बनाएं खास, तैयार करें सूजी-बेसन के लड्डू 

यह भी पढ़ें- Masala Moongfali: सफर और स्नैक टाइम के लिए बेस्ट, आसानी से बनाएं मसाला मूंगफली नमकीन 

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola