YRKKH: अभीरा- अरमान की नजदीकियों से मचा हड़कंप, परिवार में बढ़ा तनाव

Updated:
विज्ञापन

ये रिश्ता क्या कहलाता है, फोटो- इंस्टाग्राम

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अभीरा और अरमान, शिवानी और रोहित को याद करते हैं. दूसरी तरफ अरमान और अभीरा को साथ देखकर विद्या और मेहर काफी नाराज होती है.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि विद्या, मेहर से नयी मूर्ति बनाने के लिए कहती है, जिसे सुनकर अभीरा हैरान रह जाती है. इसी बीच अरमान, मेहर से अपने और अभीरा के रिश्ते का सच दिशा के परिवार से छिपाने की बात करता है, जिस पर मेहर हामी भर देती है. दूसरी तरफ दिशा की मां, अभीरा से उसके दुपट्टे को लेकर सवाल करती है. वहीं परिवार में चल रहे त्योहार के बीच दोनों घरों की अलग-अलग परंपराएं भी सामने आती हैं.

अरमान और अभीरा का इमोशनल पल

अरमान, अभीरा को बताता है कि आज शिवानी और रोहित की पुण्यतिथि है. यह सुनकर दोनों भावुक हो जाते हैं. जब परिवार उन्हें साथ देखता है तो सभी चौंक जाते हैं. इसी बीच अभीरा का खोया हुआ दुपट्टा मिल जाता है और अरमान से उसे पहनाने को कहा जाता है. इस दौरान अभीरा को पुरानी बातें याद आती हैं. दूसरी तरफ मेहर लगातार विद्या को भड़काती है और अभीरा के खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश करती है. वह यहां तक कहती है कि भगवान अभीरा को खुशियां न दें.

परिवार में बढ़ती साजिशें

तान्या और अभीरा के बीच रिश्तों में नरमी देखने को मिलती है. जब अभीरा के पास मूर्ति बनाने के लिए मिट्टी कम पड़ती है, तो तान्या उसकी मदद करती है. यह देखकर परिवार के लोग भी हैरान रह जाते हैं. इसी बीच अभीरा को पता चलता है कि उसकी सगाई की अंगूठी गायब है. अरमान उसकी मदद करने की कोशिश करता है, लेकिन मेहर और विद्या को यह बिल्कुल पसंद नहीं आता. ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अरमान, अभीरा पर गुस्सा करता है, जबकि अभीरा उसे ताना देती है. इसी दौरान अरमान अपने प्यार का इजहार कर देता है, जो कहानी को एक नया मोड़ देगा.

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में नहीं आएगा लीप, अभीरा-अरमान का नहीं कटेगा पत्ता

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola