बारिश के बाद चार डिग्री तक गिरा तापमान, ठंड ने दी दस्तक

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
बारिश के बाद चार डिग्री तक गिरा तापमान, ठंड ने दी दस्तक

दो दिनों से हो रही रिमझिम बारिश के बाद तापमान में चार डिग्री तक गिरावट दर्ज की गयी है.

विज्ञापन

छपरा. दो दिनों से हो रही रिमझिम बारिश के बाद तापमान में चार डिग्री तक गिरावट दर्ज की गयी है. बीते मंगलवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री था. लेकिन बुधवार व गुरुवार को हुई बारिश के बाद तापमान में चार डिग्री की गिरावट हुई और अधिकतम तापमान 29 से गिरकर 25 डिग्री तक पहुंच गया. तापमान गिरने के बाद ठंड का भी असर बढ़ने लगा है. सुबह-शाम में सिहरन बढ़ गयी है.

दैनिक गतिविधियों पर भी बारिश का असर दिख रहा है. गुरुवार को छपरा के हवाईअड्डा मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम होने के कारण शहर के कई रुट में आवागमन बाधित रहा. ऐसे में बाजारों में भी चहल-पहल कम दिखी. दोपहर बाद ही वाहनों का परिचालन सामान्य हुआ. ऐसे में सुबह के समय ग्रामीण क्षेत्र से आने वाली डेली सर्विस की बसों में भी यात्री कम नजर आये. शहर के अधिकांश बाजारों में दोपहर दो बजे तक काफी कम चहल-पहल रही. तापमान गिरने के बाद मौसम में बदलाव शुरू हो चुका है. जिसका असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है. सदर अस्पताल समेत सभी निजी क्लिनिकों में भी वायरल से पीड़ित मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है. खासकर सर्दी, खांसी, बुखार आदि की समस्या अधिक हो रही है. तापमान में लगातार बदलाव होने से बुजुर्गों में ब्लड प्रेशर बढ़ाने की शिकायत भी आ रही है.

कीचड़ व जलजमाव से हो रही परेशानी

दो दिनों से हो रही रिमझिम बारिश के कारण शहर के वैसे इलाके जहां विभिन्न निर्माण कार्य चल रहा है. उन इलाकों में सड़क पर भारी मात्रा में कीचड़ जमा हो गया है. जिससे आवागमन में लोगों को परेशानी हो रही है. जिस इलाके में डबल डेकर का निर्माण कार्य अभी चल रहा है. वहां अधिक समस्या आ रही है. वहीं बाजार वाले इलाकों में भी जलजमाव से लोगों को आने-जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है. छठ पूजा समाप्त होने के बाद शहर के कई बाजारों में भारी मात्रा में कचरा इकट्ठा है. जिसका उठाव अब तक नहीं किया जा सका है. वहीं कई चौक-चौराहों पर भी कचरे का ढेर लगा है. वहीं अब बारिश के बाद कचरा सड़क पर फैल रहा है. जिससे भी गंदगी भी बढ़ रही है और राहगीरों को आने-जाने में कठिनाई हो रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन