तरैया: तिलक समारोह में चाकूबाजी,एक की गई जान,दूसरा घायल

Edited by Nikhil Anurag
Updated:
विज्ञापन

मृतक का फाइल फोटो

Saran News : (मनोज कुमार की रिपोर्ट) सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र के डुमरी गांव में बुधवार की रात एक तिलक समारोह में मामूली विवाद पर चाकूबाजी की घटना में एक युवक की जान चली गयी. वहीं घायल दूसरा युवक का इलाज चल रहा है. मृतक दाउदपुर थाना क्षेत्र के सरयुग पार गांव निवासी कामेश्वर प्रसाद का पुत्र बीरबल प्रसाद है.   

विज्ञापन

Saran News : (मनोज कुमार की रिपोर्ट) सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र के डुमरी गांव में बुधवार की रात एक तिलक समारोह में मामूली विवाद पर चाकूबाजी की घटना में एक युवक की जान चली गयी. वहीं घायल दूसरा युवक का इलाज चल रहा है. मृतक दाउदपुर थाना क्षेत्र के सरयुग पार गांव निवासी कामेश्वर प्रसाद का पुत्र बीरबल प्रसाद है.   

क्या है मामला

डुमरी गांव निवासी महंत दास के बेटे का तिलक समारोह का कार्यक्रम समापन होने के बाद खाना खाने के दौरान तेज आंधी-पानी शुरू हो गया. तेज आंधी-पानी में लोग इधर-उधर छिपने लगे. दुल्हे पक्ष के कुछ युवक तथा तिलक समारोह में कन्या पक्ष से आये कुछ युवक एक घर के बरामदे में पानी से बचने के लिए छिपे हुए थे. उसी बीच एक ग्रामीण युवक व दुल्हन के फुफेरे भाई दाउदपुर थाना क्षेत्र के सरयुग पार गांव निवासी कामेश्वर प्रसाद के पुत्र बीरबल प्रसाद के बीच बारिश में भींगने को लेकर विवाद हो गया. जिस पर स्थानीय युवक ने चाकू से वार कर दो युवकों को गंभीर रूप से घायल कर दिया.

घायलों को पहुंचाया अस्पताल

ग्रामीणों व दुल्हन पक्ष से तिलक समारोह में आये लोगों ने दोनों घायलों को आनन-फानन में लेकर तरैया रेफरल अस्पताल पहुंचे. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बीरबल प्रसाद को गंभीरावस्था में पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया. जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी. वहीं दूसरा घायल दूल्हे के भाई शंकर दास का इलाज चल रहा है. दूल्हे का भाई शंकर दास बीच-बचाव करने में घायल हो गया. वहीं ग्रामीण युवक चाकू मार कर भाग निकला.

मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही मढ़ौरा- मसरख एसडीपीओ संजय कुमार सुधांशु, तरैया थाना अध्यक्ष धीरज कुमार, अपर थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे. वहीं गुरुवार को पुलिस टीम के साथ फोरेंसिक जांच टीम भी घटनास्थल पर पहुंच कर साक्ष्य एकत्रित की.

Also read विक्रमशिला सेतु का मरम्मत शुरू, बीआरओ बनाएगा बेली ब्रिज, 2 महीने में तैयार होगा ट्रस ब्रिज

विज्ञापन
Nikhil Anurag

लेखक के बारे में

By Nikhil Anurag

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर पलायन कर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन