सारण: तरैया में गन्ने के खेत से 754 लीटर देसी शराब स्प्रिट बरामद. एक तस्कर गिरफ्तार, दो फरार

Updated:
विज्ञापन
तरैया के चंचलिया दियारे में गन्ने के खेत से भारी मात्रा में बरामद शराब से भरे बाल्टी | Prabhat Khabar Network

तरैया के चंचलिया दियारे में गन्ने के खेत से भारी मात्रा में बरामद शराब से भरे बाल्टी

तरैया थाना क्षेत्र के चंचलिया दियारा में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गन्ने के खेत से 754 लीटर देसी शराब स्प्रिट बरामद की है. इस मामले में एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो अन्य फरार हो गए.

विज्ञापन

Saran News: तरैया थाना क्षेत्र के चंचलिया दियारा में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गन्ने के खेत में छिपाकर रखी गई 754 लीटर देसी शराब स्प्रिट बरामद की है. मौके से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया, जबकि दो अन्य तस्कर पुलिस को चकमा देकर बाइक से फरार हो गए. पुलिस ने एक बाइक भी जब्त की है.

इस संबंध में एसआई अंजेश कुमार सिंह के बयान पर तरैया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, पुलिस शराब के विरुद्ध छापेमारी अभियान पर निकली थी. इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि चंचलिया गांव निवासी उपेंद्र राय पुराना बांध के पूर्व स्थित दियारा क्षेत्र में गन्ने के खेत में भारी मात्रा में देसी शराब स्प्रिट छिपाकर रख रहा है.

सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो दो बाइक पर सवार तीन लोग पुलिस को देखकर भागने लगे. पुलिस ने पीछा कर एक बाइक सवार को पकड़ लिया, जबकि दो अन्य आरोपी फरार हो गए.

गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजधानी गांव निवासी सफी अहमद के पुत्र अरबाज खान के रूप में हुई है. पूछताछ में उसने फरार आरोपितों की पहचान चंचलिया गांव निवासी उपेंद्र राय और प्रवीण कुमार के रूप में की है.

पुलिस ने गन्ने के खेत से एचपी इनकोल 68 सुपीरियर हाइड्रोलिक ऑयल की 26-26 लीटर क्षमता वाली 29 बाल्टियों में भरी कुल 754 लीटर देसी शराब स्प्रिट बरामद की. वहीं, अरबाज खान को एक स्प्लेंडर बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया.

तरैया थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. फरार शराब तस्करों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

इसे भी पढ़ें: बिहार में शिक्षकों के लिए नई एसओपी जारी, ट्रांसफर से पहले ये 5 बातें जानना जरूरी


विज्ञापन
Manoj Kumar

लेखक के बारे में

By Manoj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन