सारण: आदर्श वृद्ध आश्रम में बुद्धिजीवियों की बैठक. डायरिया रोकथाम को लेकर मुफ्त स्वास्थ्य शिविर लगाने का निर्णय

बैठक करते संगठन के सदस्य
सारण के डुमरी प्रखंड में सामाजिक कार्यकर्ताओं और बुद्धिजीवियों ने बुजुर्गों के कल्याण और डायरिया रोकथाम पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। अगले माह से मुफ्त स्वास्थ्य शिविर और नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया जाएगा।
Saran News: आदर्श वृद्ध आश्रम, आदर्श नगर डुमरी, बुजुर्ग पंचायत, प्रखंड सोनपुर में सामाजिक कार्यकर्ताओं और बुद्धिजीवियों की बैठक आयोजित की गई. बैठक में जनस्वास्थ्य और बुजुर्गों के कल्याण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए.
बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि जिले में डायरिया की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन द्वारा शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में चलाए जा रहे अभियान को सहयोग देने के उद्देश्य से जगदाता बाल वृद्ध सेवा फाउंडेशन अगले माह से निःशुल्क एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर आयोजित करेगा. इस शिविर के माध्यम से लोगों को डायरिया से बचाव और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी दी जाएगी.
नुक्कड़ नाटक से बुजुर्गों की समस्याओं पर किया जाएगा जागरूक
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि वृद्धजनों के रहने, भोजन और उनकी देखभाल से जुड़े मुद्दों को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया जाएगा. फाउंडेशन की ओर से यह अभियान जिला प्रशासन और आम नागरिकों के सहयोग से अगले माह से सदर अनुमंडल छपरा, सोनपुर और मढ़ौरा क्षेत्र में शुरू किया जाएगा.
बैठक में कई सामाजिक कार्यकर्ता रहे मौजूद
बैठक में संस्था के संचालक राजेश कुमार पांडेय, ममता पांडेय, संस्था सचिव रंजना भारद्वाज, सामुदायिक विकास समिति के सचिव सुरेंद्र प्रसाद चौरसिया, महिला बाल विकास सोसाइटी की संचालिका रागिनी कुमारी, कला जत्था के संचालक रंजीत राणा व्यास, कलाकार चंद्रेश्वर प्रसाद सिंह, मुन्ना कुमार राय, अभय कुमार ठाकुर, रविंद्र कुमार, रीना देवी सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता और बुद्धिजीवी उपस्थित रहे.
इसे भी पढ़ें: बिहार में शिक्षकों के लिए नई एसओपी जारी, ट्रांसफर से पहले ये 5 बातें जानना जरूरी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










