ePaper

Saran News : सारण जिले को छह जोन में बांटकर की जा रही है सुपर पेट्रोलिंग

Updated at : 28 Sep 2025 9:52 PM (IST)
विज्ञापन
Saran News : सारण जिले को छह जोन में बांटकर की जा रही है सुपर पेट्रोलिंग

दुर्गा पूजा व आगामी त्योहारों के दौरान जिले में सुरक्षा व्यवस्था बहाल करने तथा अपराधिक गतिविधियों पर नकेल कसने के उद्देश्य से एसएसपी डॉ कुमार आशीष ने गाइडलाइन जारी किया है.

विज्ञापन

छपरा. दुर्गा पूजा व आगामी त्योहारों के दौरान जिले में सुरक्षा व्यवस्था बहाल करने तथा अपराधिक गतिविधियों पर नकेल कसने के उद्देश्य से एसएसपी डॉ कुमार आशीष ने गाइडलाइन जारी किया है. अपराधिक गतिविधियों को कम करने के उद्देश्य से सारण पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारी शुरू कर दी गयी है.

एसएसपी ने बताया कि सभी थाना क्षेत्र में पुलिसकर्मियों को रात्रि गश्ती के लिए पूर्व में ही गाइडलाइन जारी किया गया था. वहीं अब और अधिक सख्ती बढ़ाते हुए सारण जिले को छह जोन में बांटकर अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने की कवायद की जा रही है. उन्होंने बताया कि तीनों अनुमंडल को दो-दो जोन में बांटा गया है. जिसकी जिम्मेदारी वरीय पुलिस पदाधिकारी को दी गयी है. सभी थानाध्यक्षों को भी इस संदर्भ में दिशा निर्देश दिया गया है. सभी थानाध्यक्ष प्रतिदिन रात्रि गश्ती की मॉनिटरिंग स्वयं करेंगे. सीमावर्ती थाना को भी अलर्ट मोड में रहते हुए सुपर पेट्रोलिंग का निर्देश दिया गया है.

एनएच व एसएच पर पेट्रोलिंग महत्वपूर्ण

एसएसपी ने बताया कि एनएच व एसएच पर सुपर पेट्रोलिंग को लेकर भी विशेष गाइडलाइन जारी किया गया है. खासकर एनएच व एसएच से होकर गुजर रहे ट्रक व ट्रैक्टर की नियमित जांच भी की जा रही है. बालू व शराब माफियाओं पर नकेल कसने की भी तैयारी की गयी है. डोरीगंज, सोनपुर, दरियापुर, परसा आदि इलाकों में भी विशेष रूप से रात्रि गश्ती करायी जा रही है.

बैंक, एटीएम, पेट्रोल पंप आदि के पास विशेष निगरानी

जिले में सभी प्रमुख बैंक, एटीएम, व्यावसायिक मंडी, पेट्रोल पंप, बस स्टैंड स्टेशन के बाहरी परिसर आदि जगहों पर भी पुलिस को अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है. खासकर रात्रि के समय इन इलाकों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी. शहरी इलाके में भी स्वर्ण मंडी तथा प्रमुख बैंकों के आसपास पुलिस रात्रि के दौरान अलर्ट रहेगी. एसएसपी ने बताया कि पूरे जिले में इस समय वहां जांच अभियान चलाया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ALOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

ALOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन