गोदना सेमरिया मेले में गीत-संगीत संग बहती दिखी लोकतंत्र की बयार

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
गोदना सेमरिया मेले में गीत-संगीत संग बहती दिखी लोकतंत्र की बयार

गोदना सेमरिया में लगने वाले ऐतिहासिक मेले में इस बार गीत-संगीत के बीच लोकतंत्र की बयार बहती दिखी.

विज्ञापन

रिवीलगंज. गोदना सेमरिया में लगने वाले ऐतिहासिक मेले में इस बार गीत-संगीत के बीच लोकतंत्र की बयार बहती दिखी. श्रीनाथ बाबा मंदिर परिसर में आयोजित इस मेले का उद्घाटन कार्तिक पूर्णिमा की पूर्व संध्या मंगलवार को हुआ. छपरा सदर एसडीएम नीतेश कुमार, रिविलगंज बीडीओ रितेष कुमार सिंह, इओ डॉ किशोर कुणाल, जिला कला संस्कृति पदाधिकारी डॉ विभा भारती आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर मेले का शुभारंभ किया.

इस अवसर पर सदर एसडीएम नीतेश कुमार ने मेले की ऐतिहासिकता और पौराणिक महत्व का बखान करते हुए कहा कि गोदना सेमरिया मेला कई ऐतिहासिक एवं पौराणिक कथाओं को अपने में समेटे हुए है. यह क्षेत्र हनुमानजी के ननिहाल से लेकर गौतम ऋषि के आश्रम तक के लिए विख्यात है. उन्होंने कहा कि नदी में स्नान करने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसकी व्यापक व्यवस्था की गयी है. उन्होंने मेला में आदर्श आचार संहिता का पालन करने के साथ ही मेले का आनंद लेने की अपील की. अन्य सभी अतिथियों ने भी अपने विचार रखे और लोकतंत्र के महापर्व में भाग लेने की अपील की.

सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मतदाताओं को किया जागरूक

मेले के उद्घाटन के दौरान कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के ज़रिए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें लोगों को छह नवंबर को वोट देने के लिए प्रेरित किया गया. कार्यक्रम का संचालन चर्चित एंकर संजय भारद्वाज ने किया. हजारों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने इस दौरान वोट देने का संकल्प लिया.

अनीशा के नृत्य से हुई सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत

कुमारी अनीशा के नृत्य से सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत हुई. उन्होंने वोट देने की अपील और लोकतंत्र में भागीदारी से संबंधित गीत पर आधारित प्रभावशाली नृत्य प्रस्तुत किया. गायक राजू रंजन मिश्रा ने अपनी शानदार प्रस्तुति दी और गायन के माध्यम से लोकतंत्र के महत्व को बताया. गायिका डोली कुमारी ने भी अपनी प्रस्तुति से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया. सिंगर शुभम कुमार ने भी अपनी जबरदस्त प्रस्तुति दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन