कार्तिक पूर्णिमा पर सोनपुर मेला के लिए चलेंगी कई स्पेशल ट्रेनें

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
कार्तिक पूर्णिमा पर सोनपुर मेला के लिए चलेंगी कई स्पेशल ट्रेनें

हरिहर क्षेत्र सोनपुर में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लगने वाला ऐतिहासिक मेला हर वर्ष श्रद्धालु एवं पर्यटकों को आकर्षित करता है.

विज्ञापन

सोनपुर. हरिहर क्षेत्र सोनपुर में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लगने वाला ऐतिहासिक मेला हर वर्ष श्रद्धालु एवं पर्यटकों को आकर्षित करता है. इस वर्ष भी यह मेला पारंपरिक भव्यता और धार्मिक उत्साह के साथ आयोजित किया जा रहा है. यात्रियों की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए सोनपुर रेल मंडल ने व्यापक तैयारियां की हैं, ताकि यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और समयबद्ध यात्रा का अनुभव मिल सके. मेला अवधि के दौरान भीड़ नियंत्रण और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए मंडल की ओर से कई विशेष ट्रेनें चलायी जा रही हैं.

सोनपुर–छपरा–सोनपुर (ट्रेन संख्या 05203/05204)

: यह ट्रेन 05 और 06 नवबंर को दोनों दिशाओं में चलेगी. जिसमें प्रमुख ठहराव सोनपुर, परमानंदपुर, नयागांव, शीतलपुर, दिघवारा, अमिया भवानी हॉल्ट, अवतार नगर, बड़ागोपाल, डुमरी जुअरा, पंचवटी देवरिया, गोल्डनगंज, छपरा ग्रामीण, छपरा कचहरी और छपरा जंक्शन होगें.

सोनपुर–मुजफ्फरपुर–सोनपुर (ट्रेन संख्या 05202/05201) :

यह ट्रेन सोनपुर, हाजीपुर, घोसवर, सराय, बिटौली फ्लैग, भगवानपुर, बेनीपट्टी पीपरपुर, गोरौल, कुढ़नी, तुर्की, रामदयालु और मुजफ्फरपुर में ठहरेगी.

सोनपुर–पाटलिपुत्र–सोनपुर (ट्रेन संख्या 05205/05206 एवं 05207/05208) :

यात्रियों की भीड़ को देखते हुए इस मार्ग पर दो जोड़ी विशेष ट्रेनों का संचालन होगा. इसके अलावा, एक मेमू और एक डेमू ट्रेन भी इस अवधि में विशेष रूप से संचालित की जायेगी. कई नियमित ट्रेनों को भी अस्थायी ठहराव प्रदान किया गया है, ताकि श्रद्धालु आसानी से मेला स्थल पहुंच सकें. वहीं यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन परिसर में दो वॉटरप्रूफ होल्डिंग एरिया बनाये जा रहे हैं. एक नॉर्थ साइड और दूसरा साउथ साइड में. पार्किंग एरिया का विस्तार किया गया है. मेले के अंदर एमयूटीएस, एटीवीएम और टिकटिंग जोन स्थापित किये जा रहे हैं. 15 अतिरिक्त टिकट काउंटर, नया वेटिंग हॉल और विस्तारित कॉनकोर्स एरिया यात्रियों को सुविधा देंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन