Chapra News : लूट की योजना बना रहे सात अभियुक्त स्मैक व हथियार के साथ गिरफ्तार

Updated at : 02 Mar 2025 10:02 PM (IST)
विज्ञापन
Chapra News : लूट की योजना बना रहे सात अभियुक्त स्मैक व हथियार के साथ गिरफ्तार

Chapra News : पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लूट की योजना बना रहे और पूर्व के लूटकांड में शामिल सात अभियुक्तों को स्मैक व हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन

छपरा. पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लूट की योजना बना रहे और पूर्व के लूटकांड में शामिल सात अभियुक्तों को स्मैक व हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है. वहीं इनके पास से पूर्व में लूटी गयी नगद राशि भी बरामद की गयी है. एसपी डॉ कुमार आशीष ने बताया कि इसुआपुर थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि इसुआपुर बाजार में नव भारती पब्लिक स्कूल के सामने सामुदायिक भवन में कुछ लोग हथियार के साथ अपराध करने की योजना बना रहे है. इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त स्थल पर पहुंच कर पाया कि सामुदायिक भवन के पास बाहर में तीन बाइक लगी है और कुछ लोग भवन के अंदर आपस में बातचीत कर रहे हैं. सामुदायिक भवन को चारो तरफ से घेराबंदी कर छापामारी की गयी. छापामारी के क्रम में चार अपराधी इसुआपुर के सहवां निवासी धीरज मांझी व सूरज कुमार, तथा इसुआपुर के ही नवादा निवासी दीपरंजन व अरमान को गिरफ्तार किया गया. इस संबंध में इसुआपुर थाना में बीएनएस एवं आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया है. गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से एक ऑटोमेटिक पिस्टल, 10 कारतूस और कुल एक लाख 48 हजार 500 रूपये, 54 ग्राम स्मैक व 750 मिली विदेशी शराब और अन्य वस्तुओं को जब्त किया गया. गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा पुछताछ के कम में बनियापुर थानान्तर्गत भकुरा भिट्ठी स्थित डकैती से सम्बंधित कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की गयी एवं इनके निशानदेही पर बनियापुर के कांड में संलिप्त मढ़ौरा से स्वर्ण दुकानदार प्रेमशंकर प्रसाद को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार प्रेमशंकर प्रसाद से पूछताछ के आधार पर छपरा साहेबगंज से स्वर्ण कारिगर गजानन माने को सोना एवं चांदी गलाने वाले औजार एवं अन्य वस्तुओं के साथ गिरफ्तार किया गया एवं इनके निशानदेही पर सहवां इसुआपुर के रविन्द्र कुमार को गिरफ्तार किया. जिनके द्वारा लूटे गये या चोरी किये गये स्वर्ण आभूषणों को गलवाने का काम कराया जाता था. गिरफ्तार अभियुक्त दीपरंजन कुमार के घर से बनियापुर मे चोरी किये गये तीन लाख दो हजार 500 रूपये एवं अन्य स्वर्ण आभुषण भी बरामद किये गये है. इस सभी के पास से तीन बाइक, आठ मोबाइल, कुल नगद राशि 4,50,800 रूपया, एक पिस्टल, 10 जिन्दा कारततूस, 54 ग्राम स्मैक, स्मैक पीने वाला स्टील का पाइप, स्वर्ण आभूषण आदि बरामद किया गया. कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष, इसुआपुर, थानाध्यक्ष बनियापुर व जिला आसूचना ईकाई के पुलिसकर्मी शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन