शिक्षकाें ने छात्रों को बताया विज्ञान का महत्व, कहा-जीवन को सरल, सुरक्षित और सशक्त बनाता है साइंस

Updated:
विज्ञापन
फोटो -कार्यक्रम में शामिल अतिथि गण | Prabhat Khabar Network

कार्यक्रम में शामिल अतिथि व अन्य.

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में विज्ञान सप्ताह का भव्य शुभारंभ हुआ। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में वैज्ञानिक सोच और नवाचार की भावना को विकसित करना है।

विज्ञापन

छपरा के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में विज्ञान सप्ताह का शुभारंभ उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में हुआ.कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के वरिष्ठ विज्ञान आचार्य अनिल कुमार आजाद तथा विज्ञान आचार्या ऋचा गुप्ता एवं संगीता कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. उद्घाटन के साथ ही विद्यालय परिसर विज्ञान, नवाचार और जिज्ञासा के उत्सवी वातावरण से सराबोर हो उठा.

वैज्ञानिक दृष्टिकोण, तार्किक चिंतन पर दिया गया बल

इस अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए आचार्यों ने कहा कि विज्ञान केवल पुस्तकों का विषय नहीं, बल्कि जीवन को सरल, सुरक्षित और समृद्ध बनाने का सशक्त माध्यम है. वैज्ञानिक दृष्टिकोण, तार्किक चिंतन और प्रयोगधर्मिता ही विकसित भारत की आधारशिला हैं.विद्यार्थियों से अंधविश्वास से दूर रहकर जिज्ञासु, शोधपरक एवं नवाचारी बनने का आह्वान किया गया.

विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर

विद्यालय में आयोजित विज्ञान सप्ताह के अंतर्गत पूरे सप्ताह छोटे भैया-बहनों के लिए दैनिक जीवन में विज्ञान की महत्ता पर आधारित नवाचार एवं वैज्ञानिक प्रयोग, निबंध प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, औषधीय पौधों की उपयोगिता पर परिचर्चा, वृक्षारोपण अभियान तथा विज्ञान प्रश्नमंच सहित अनेक ज्ञानवर्धक एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा.

छात्र-छात्राओं काे दी गयीं कई जानकारियां

प्रभारी प्रधानाचार्य राजेश कुमार पाठक ने बताया इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, पर्यावरण संरक्षण के प्रति संवेदनशीलता, अनुसंधान की प्रवृत्ति तथा नवाचार की भावना को प्रोत्साहित किया जायेगा. कार्यक्रम में राजेश कुमार पाठक, राजेश कुमार, मणि भूषण सिंहा,गीतांजलि,अन्य आचार्य बंधु भगिनी एवं भैया बहन उपस्थित थे.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन