सारण के तरैया में श्रीरुद्र महायज्ञ का भव्य आयोजन, यज्ञमंडप में मुख्य यजमानों का प्रवेश

श्रीरुद्र महायज्ञ में शामिल भक्त
तरैया प्रखंड के नेवारी बाजार स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में नौ दिवसीय श्रीरुद्र महायज्ञ के दूसरे दिन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अनुष्ठान हुआ. श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और वातावरण भक्तिमय रहा. रासलीला ने सभी को भावविभोर किया तथा प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियाँ भी तेज हो गई हैं.
Saran News: (मनोज कुमार की रिपोर्ट) तरैया प्रखंड के नेवारी बाजार स्थित नवनिर्मित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में चल रहे नौ दिवसीय श्रीरुद्र महायज्ञ के दूसरे दिन वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया. वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मुख्य यजमानों ने भूमिपूजन के साथ यज्ञमंडप में प्रवेश किया.
वैदिक विधि-विधान के साथ यज्ञ का शुभारंभ
आचार्य नवल किशोर शास्त्री (कर्मकांडी), सुनील शास्त्री (वाराणसी), सुमन पाठक सहित कई विद्वान आचार्यों की उपस्थिति में यज्ञ का विधिवत अनुष्ठान संपन्न हुआ. मंत्रोच्चार के बीच मुख्य यजमानों ने भूमिपूजन कर यज्ञमंडप में प्रवेश किया.
यज्ञ शुरू होते ही पूरा क्षेत्र भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो गया. ध्वनि विस्तारक यंत्रों के माध्यम से वैदिक मंत्रों की गूंज चारों ओर सुनाई देती रही. श्रद्धालुओं ने यज्ञमंडप की परिक्रमा भी प्रारंभ कर दी.
प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियाँ तेज
यज्ञ समिति के अध्यक्ष जयनाथ प्रसाद, सचिव नवल किशोर यादव और संरक्षक सह मुखिया मुकेश कुमार यादव ने जानकारी दी कि महायज्ञ के पांचवें दिन शनिवार को मंदिर में भगवान श्री संकट मोचन हनुमान जी की मूर्ति का नगर भ्रमण कराया जाएगा. इसके बाद विधिवत प्राण प्रतिष्ठा संपन्न की जाएगी.
रासलीला ने मोहा मन
वृंदावन से आई प्रसिद्ध रासलीला मंडली ने यज्ञ के मंच पर श्रीकृष्ण की मनमोहक लीलाओं का जीवंत मंचन किया. रात्रि में आयोजित इस कार्यक्रम को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. कार्यक्रम का शुभारंभ यज्ञ समिति के पदाधिकारियों द्वारा आरती के साथ किया गया. इसके बाद कलाकारों ने श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं का ऐसा सजीव चित्रण किया कि दर्शक भावविभोर हो उठे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By निखिल अनुराग
मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










