तरैया में सेवानिवृत्त BEO अजय कुमार शर्मा को शिक्षकों ने दी भावभीनी विदाई, कार्यों की हुई सराहना

Author Vikas Jha
Updated:
विज्ञापन
BEO को सम्मानित करते हुए शिक्षक संघ के सदस्य

BEO को सम्मानित करते हुए शिक्षक संघ के सदस्य

Saran News: सारण के तरैया प्रखंड में प्रभारी बीईओ अजय कुमार शर्मा के सेवानिवृत्त होने पर शिक्षक संघ ने विदाई समारोह का आयोजन किया. शिक्षकों ने फूल-माला और शॉल देकर उन्हें सम्मानित किया और उनके संक्षिप्त लेकिन प्रभावी कार्यकाल के दौरान शिक्षा सुधार के प्रयासों की सराहना की.

विज्ञापन

Saran News (मनोज कुमार): सारण जिले के तरैया प्रखंड अंतर्गत कन्या मध्य विद्यालय तरैया के परिसर में रविवार को एक विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम तरैया के प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) अजय कुमार शर्मा के सेवानिवृत्त होने के उपलक्ष्य में शिक्षक संघ के नेताओं और स्थानीय शिक्षकों द्वारा आयोजित किया गया था, जहां उन्हें भावभीनी विदाई दी गई.

शिक्षक संघ की ओर से BEO को दी गई विदाई

समारोह के दौरान सेवानिवृत्त बीईओ अजय कुमार शर्मा को प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष महेश्वर सिंह और परिवर्तनकारी शिक्षक संघ के अध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह समेत अन्य शिक्षकों ने फूल-माला पहनाई. इसके साथ ही उन्हें बुके, डायरी, कलम और शॉल भेंट कर उनके सम्मानित कार्यकाल के लिए आदरपूर्वक विदा किया गया. शिक्षकों ने उनके उज्ज्वल और स्वस्थ भविष्य की कामना की.

BEO के कार्यकाल की हुई सराहना

इस अवसर पर शिक्षक नेता महेश्वर सिंह और रंजीत सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि बीईओ अजय कुमार सिंह का तरैया में कार्यकाल भले ही बहुत कम समय का रहा, लेकिन इतने संक्षिप्त सफर में भी उन्होंने प्रखंड की शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ और अनुशासित करने का अथक प्रयास किया. उनका यह योगदान बेहद सराहनीय रहा.

समारोह में उपस्थित रहे शिक्षक-शिक्षिकाएं

विदाई सह सम्मान समारोह में प्रधानाध्यापक सत्येन्द्र कुमार सिंह, अरुण कुमार चौबे,ठाकुर रंजीत सिंह, मनोज कुमार सिंह, नवल किशोर राय,सुदीश कुमार यादव, चन्द्रप्रकाश,रविन्द्र कुमार सिंह, लखेन्द्र सिंह, म.रेयाज, श्रीकांत सिंह, मनु कुमार सिंह, कुमारी आभा रानी, सुशीला देवी समेत प्रखंड के विभिन्न प्राथमिक, मध्य व उच्च विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे.

Also Read: जेपीयू की लाइब्रेरी हुई हाईटेक, अब एक क्लिक पर मिलेंगे 13 हजार से ज्यादा रिसर्च जर्नल्स

विज्ञापन
विकाश झा

लेखक के बारे में

By विकाश झा

विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.

पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.

स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.

मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन