ट्रेन हादसों पर लगेगी लगाम, सोनपुर मंडल ने अपनाई हाईटेक ‘कवच’ तकनीक, खतरा देखते ही खुद रूक जाएगी ट्रेन

Updated:
विज्ञापन
Saran News

ऑटोमेटिक ट्रेन प्रोटेक्शन प्रणाली की तस्वीर

भारतीय रेलवे लगातार यात्रियों की सुरक्षा और संरक्षित रेल परिचालन को मजबूत बनाने में जुटी है. इसी कड़ी में पूर्व मध्य रेलवे का सोनपुर मंडल अब आधुनिक और स्वदेशी तकनीकों को तेजी से अपनाते हुए स्मार्ट एवं सुरक्षित रेल संचालन की दिशा में आगे बढ़ रहा है.

विज्ञापन

Saran News: (अभय सिंह) भारतीय रेलवे लगातार यात्रियों की सुरक्षा और संरक्षित रेल परिचालन को मजबूत बनाने में जुटी है. इसी कड़ी में पूर्व मध्य रेलवे का सोनपुर मंडल अब आधुनिक और स्वदेशी तकनीकों को तेजी से अपनाते हुए स्मार्ट एवं सुरक्षित रेल संचालन की दिशा में आगे बढ़ रहा है. बुधवार को सोनपुर मंडल के संकेत और दूरसंचार विभाग द्वारा “कवच” विषय पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों को नई तकनीक की विस्तृत जानकारी दी गई.

अधिकारियों ने लिया प्रशिक्षण में हिस्सा

इस विशेष प्रशिक्षण सत्र में मंडल रेल प्रबंधक अमित सरन, अपर मंडल रेल प्रबंधक सुमन कुमार तांती सहित कई विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया. कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि भारतीय रेलवे की अत्याधुनिक स्वदेशी ट्रेन सुरक्षा प्रणाली “कवच” को प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए सोनपुर मंडल लगातार महत्वपूर्ण पहल कर रहा है.

आखिर क्या है ‘कवच’ प्रणाली

“कवच” भारतीय रेलवे द्वारा विकसित एक उन्नत ऑटोमेटिक ट्रेन प्रोटेक्शन सिस्टम है. इसका मुख्य उद्देश्य रेल दुर्घटनाओं को रोकना और ट्रेन संचालन को पहले से अधिक सुरक्षित बनाना है. यह तकनीक रेड सिग्नल उल्लंघन जैसी घटनाओं को रोकने में मदद करती है और आमने-सामने की टक्कर या तेज रफ्तार के कारण होने वाले हादसों की संभावना को काफी हद तक कम करती है.

खतरा महसूस होते ही खुद रुक जाएगी ट्रेन

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि “कवच” प्रणाली लोको पायलट को लगातार सिग्नल, गति सीमा और ट्रैक से जुड़ी अहम जानकारियां देती रहती है. यदि किसी स्थिति में खतरे की संभावना बनती है तो यह सिस्टम स्वतः इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को नियंत्रित कर देता है. इससे रेल परिचालन और अधिक सुरक्षित एवं विश्वसनीय बन रहा है.

Also Read: कमाने निकला था बेटा, रास्ते में चली गई जान, सारण में ट्रेन से कटकर युवक की मौत

विज्ञापन
साक्षी कुमारी

लेखक के बारे में

By साक्षी कुमारी

साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा.

इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है.

निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन